Home छत्तीसगढ़ राजस्व अधिकारियों को बटांकन, सीमांकन, नामांतरण, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरणों...

राजस्व अधिकारियों को बटांकन, सीमांकन, नामांतरण, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश, कलेक्टर ने अवैध रेत उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के दिये निर्देश

75
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर । कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्टर सभा कक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियो की समीक्षा बैठक लेकर राजस्व के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं चलेगी। उन्होंने बटांकन, सीमांकन, नामांतरण, ई-कोर्ट के प्रकरण, लोक सेवा गांरटी अधिनियम, भू-अर्जन के प्रकरण, आरबीसी 6-4 के प्रकरण, अभिलेख सुधार की भी समीक्षा की। सभी एसडीएम को अपने-अपने अनुभाग के आरआई एवं पटवारियों की बैठक लेकर लंबित प्रकरणों के संबंध में आवश्यकतानुसार प्रतिवेदन लेंने के लिए कहा है। ताकि लंबित प्रकरणों में तेजी लाई जा सके। इस अवसर पर अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सचिन भूतड़ा उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा कि आमजनता को राजस्व अधिकारियों से बहुत सी उम्मीदें रहती है। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करें। इसके लिए राजस्व अधिकारियों को अपने दायित्व का गंभीरता से निर्वहन करना होगा। अधिकारी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुने और प्राथमिकता से निराकरण करें। आम नागरिक राजस्व कार्यालय अपने राजस्व संबंधित कार्याें के लिए आते है इनमें नामांतरण, सीमांकन, बटांकन, अभिलेख सुधार आदि प्रकरणों से सबंधित रहते है।
उन्होंने राजस्व अधिकारियों को अपने-अपने ब्लॉक के किसानों का ज्यादा से ज्यादा किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कहा है ताकि उनको छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। समीक्षा के दौरान उन्होंने नजूल पट्टों के नवीनीकरण एवं फ्री होल्ड होने वाले प्रकरणों की भी जानकारी ली और ऐसे प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के लिए कहा है। राजस्व वसूली की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए है। उन्होंने 6 माह, एक से दो वर्ष तक के प्रकरणों का भी निराकरण करने के लिए कहा है। साथ ही आरबीसी 6-4 के तहत हितग्राहियों को मिलने वाले राशि का भुगतान हितग्राही के खाते के माध्यम से ही करने के लिए कहा है। समीक्षा के दौरान उन्होंने मनोरा, बगीचा और फरसाबहार के तहसीलदार के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए है। उन्होंने एसडीएम को अवैध रेत उत्खनन करने वालों पर निगरानी रखते हुए कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है और परिवहन करने वाले वाहनों को जब्त करने के लिए कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here