Home छत्तीसगढ़ जशपुर जिले से बड़ी खबर : मानव तस्करी की शिकार जशपुर जिले...

जशपुर जिले से बड़ी खबर : मानव तस्करी की शिकार जशपुर जिले की दो सगी बहनो को पुलिस ने दिल्ली से किया बरामद, 22 साल के युवक महेश यादव ने दोनो सगी बहनो को दिल्ली मे अलग-अलग घरो मे बेचा था, पुलिस आरोपी को दिल्ली से पकड़ कर जशपुर लाई, एक महिला दलाल भी इस मामले मे है शामिल, पढ़िये पूरी खबर

53
0
1
2
3
6
21
12
17
15
20
8
5
10
7
18
14
9
16
11
19
4
1 2 3 6 21 12 17 15 20 8 5 10 7 18 14 9 16 11 19 4
RO No. 12884/10/03 RO No. 12884/10/01 RO No. 12884/10

जशपुर । जशपुर जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। मानव तस्करी की शिकार जशपुर जिले की दो सगी बहनो को पुलिस ने दिल्ली से बरामद किया है। 22 साल के युवक महेश यादव ने दोनो सगी बहनो को बहला-फुसला कर दिल्ली ले जाकर दो अलग-अलग घरो मे बेच दिया था। , पुलिस आरोपी महेश यादल को भी दिल्ली से पकड़ कर जशपुर लाई है। एक महिला दलाल भी इस मामले मे शामिल होना बताया जा रहा है।
पूरा मामला जशपुर जिले तपकरा थाना क्षेत्र की है। 23 जनवरी 2022 को तपकरा थाना क्षेत्र के सुण्डरू का रहने वाला महेश यादव दोनो सगी बहनो को उनके गांव से पहले जशपुर बुलाया। जशपुर से बस मे बैठकर दोनो सगी बहने रांची कटहल मोड़ पहुंची। कटहल मोड़ के पास पहले से आरोपी दोनो सगी बहनो का इंतजार कर रहा था। जिसके बाद आरोपी ने ट्रेन मे बैठाकर दिल्ली ले गया और वहीं दोनो बहनो को दो अलग-अलग घरो मे बेच दिया।
इस मामले मे तपकरा थाना प्रभारी एल. आर.चौहान ने बताया कि जशपुर जिले की पुलिस टीम ने दोनो बहनो को दिल्ली से बरामद किया है। एक बहन जो नाबालिग है वह आजाद पुर मे किसी के घर मे झाड़ू-पोछा का काम कर रही थी वहीं दूसरी बहन जो बालिग है वह आनंद विहार मे किसी के घर मे झाड़ू-पोछा का काम कर रही थी।
मानव तस्करी की शिकार लड़की जो बालिग है उसने बताया कि 23 जनवरी 2022 को आरोपी महेश यादव उनके गांव से दिल्ली आने के लिये पूरा प्लान बनाया था। प्लान के मुताबिक दोनो सगी बहने अपने गांव से एक लड़के के बाईक मे बैठकर कुंजरा पहुंचे। उसके बाद दोनो बहने कुंजारा से बस मे बैठकर जशपुर पहुंचे। जशपुर पहुंचने के बाद महेश यादव जो कि झारखंड की राजधानी रांची मे कटहल मोड़ के पास दोनो सगी बहनो का इंतजार कर रहा था वह बोला कि जशपुर से रांची चलने वाली किसी बस मे बैठकर रांची आ जाओ। मै कटहल मोड़ के पास तुम लोग का इंतजार कर रहा हूं। यहां उतरना है। दोनो सगी बहन जब रांची पहुंची उस दौरान महेश यादव पहला से कठहल मोड़ के पास इंतजार कर रहा था। इसके बाद आरोपी दोनो सगी बहनो को अपने साथ ट्रेन मे बैठाकर दिल्ली ले गया , जहां उसने दोनो सगी बहनो को अलग-अलग घरो मे बेच दिया। मानव तस्करी की शिकार लड़की जो बालिग है उसने बताया कि उसके गांव मे फूलमनी साय नाम की एक महिला दलाल है वह भी इस मामले मे महेश यादव के साथ शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here