Home छत्तीसगढ़ बॉक्साइट उत्खनन के लिए प्रस्तावित जनसुनवाई स्थगित, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, संसदीय...

बॉक्साइट उत्खनन के लिए प्रस्तावित जनसुनवाई स्थगित, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, संसदीय सचिव यूडी मिंज और विधायक विनय भगत की पहल पर हुई कार्रवाई, भाजपा पर पलटवार , कहा 2006 में जब जिले मे बॉक्साइट उत्खनन के लिए लीज की प्रक्रिया पूरी की जा रही थी उस दौरान भाजपाई गहरी निंद मे थे

578
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

जशपुर नगर। जिले के बगीचा ब्लाक के पकरीटोली में बॉक्साइट उत्खनन के लिए 22 सितंबर को होने वाली जन सुनवाई को प्रदेश सरकार ने स्थगित कर दिया है। जानकारी देते हुए संसदीय सचिव यूडी मिंज ने बताया कि विभिन्न समाचार माध्यमो से पकरी टोली में बॉक्साइट उत्खनन के लिए जनसुनवाई होने की जानकारी मिली थी। इस पर उन्होंने और जशपुर विधायक यूडी विनय भगत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जशपुर वासियों की भावनाओ से अवगत कराया। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को इस जनसुनवाई को स्थगित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए यूडी मिंज ने कहा कि जशपुर और जशपुर वासियों से विशेष लगाव है। यहां के विकास और समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री हमेशा संवेदनशील रहते हैं। यूडी मिंज ने बताया कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत जशपुर जिले के प्रवास के दौरान ही मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया था कि स्थानीय निवासी और पंचायत की सहमति के बिना जिले में ना तो कोई कारखाना खुलेगा और ना ही किसी प्रकार का उत्खनन शुरू होगा। संसदीय सचिव ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि 2006 में जब जिले बॉक्साइट उत्खनन के लिए लीज की प्रक्रिया पूरी की जा रही थी,उस समय समय छत्तीसगढ़ में सरकार होने के बाद भी भाजपाई गहरी नींद में सोते रहे। अब,बेवजह की राजनीति कर भाजपाई लोगो को बरगलाने का प्रयास कर रही है। लेकिन जशपुर की जनता सब देख और समझ रही है। यूडी मिंज ने कहा कि भाजपा को जशपुर के हित में निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here