Home छत्तीसगढ़ 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हुआ...

22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हुआ रंगारंग शुभारंभ, विधायक पत्लगांव विधायक ने खेल ध्वज फहराकर राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता किया शुभारंभ

189
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

जशपुर । 22 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ आज जशपुर के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया गया। शुभारंभ अवसर के मुख्य अतिथि विधायक पत्थलगांव व उपाध्यक्ष जनजातीय सलाहकार परिषद राम पुकार सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक जशपुर विनय भगत ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जशपुर नगर पालिका अध्यक्ष नरेश चंद्र साय, नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर, सीईओ जिला पंचायत जितेंद्र यादव, अपर कलेक्टर आई एल ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी जे के प्रसाद, एसडीएम श्री बालेश्वर राम, अजय गुप्ता, सूरज चौरसिया, सुरेश जैन, अनिल किस्पोट्टा, रवि शर्मा व अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारीगण एवं विभिन्न जिलों से आए दल उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि रामपुकार सिंह द्वारा माता सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर दीप प्रज्जवलित किया। राजगीत की प्रस्तुति के साथ ही विधायक रामपुकार सिंह ने शालेय क्रीड़ा का ध्वज फहराया। इसी के साथ राज्य के 5 जोन के क्रीड़ा ध्वज फहराये गए। खिलाड़ियों द्वारा उत्साहवर्धक मार्चपास्ट किया गया। रामपुकार सिंह ने प्रदेश के 5 संभाग के खेल मुख्यालय से आए 240 खिलाडियों को खेल भावना से खेल खेलने के लिए सद्भावना की शपथ दिलाई। शुभांरभ समारोह के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर एवं सेंट जेवियर विद्यालय के छात्र छात्राओ द्वारा स्वागत गीत एवं आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। साथ ही सेंट जेवियर विद्यालय के बैंड द्वारा भी उत्साहवर्धक बैंड का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामपुकार सिंह द्वारा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे खेल भावना के साथ खेलकर अपने जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि राज्य शासन ने जिस विश्वास के साथ जिले को 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन सौंपा है, वह जिले के लिए गौरव की बात है। ऐसे आयोजन बार-बार नहीं मिलते। हम सबका दायित्व है कि इस आयोजन को सफल बनाएं।इस हेतु उन्होंने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन को आयोजन के लिए बधाई दी। श्री सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को हार जीत की चिंता किए बिना खेलना चाहिए। खेल से भाईचारा का रिश्ता मजबूत होता है, सोच का दायरा बढ़ता है। उन्होने कहा कि खिलाड़ियों को खेल खेलने का एक अच्छा अवसर मिलता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बेहतर खेल का प्रदर्शन कर अपने माता पिता एवं राष्ट्र को पहचान दिलाने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जशपुर विधायक श्री भगत ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का विकास होता है। खेल में हार-जीत लगी रहती है।
इसलिए खिलाडियों को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। अगर किसी खिलाड़ी की हार होती है तो उसको अपनी कमजोरी सुधारकर और अधिक मेहनत करने का प्रयास करना चाहिए। खिलाड़ियों को इसे चुनौती मानकर उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर अपने माता-पिता, समाज, राज्य और देश का नाम रोशन करना चाहिए।
श्री भगत ने बताया कि वे खुद हॉकी के खिलाड़ी रहे है। इसलिए जशपुर में उच्च स्तरीय सर्व सुविधायुक्त एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान निर्माण उनका सपना रहा है। उन्होंने कहा कि जशपुर पुराने समय से ही खेल गढ़ रहा है। जिल से बहुत से खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर उच्च प्रदर्शन के जिले को गौरान्वित किया है। एस्ट्रोटर्फ मैदान के निर्माण होने से जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपना खेल प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here