Home बॉलीवुड अजय देवगन ने अपनी अगली फिल्म भोला के सेट से शेयर की...

अजय देवगन ने अपनी अगली फिल्म भोला के सेट से शेयर की एक तस्वीर, जोर शोर से चल रही है शूटिंग

147
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म भोला की शूटिंग मे व्यस्त हैं। पिछले कुछ महीनों से जोर शोर से फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस बीच अजय देवगन समय समय पर सेट से कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
हाल ही में उन्होंने एक नई तस्वीर शेयर की है, जो कि सूर्योदय के समय की है और सुपरस्टार अपना टेक दे रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा- भोला सन रेडी फॉर सूर्य नमस्कार.. इस तस्वीर पर फैंस भी कमेंट कर अपना उत्साह जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- भोला का बेसब्री से इंतजार है अजय सर, प्लीज सेट से एक्शन मोड में अपनी एक तस्वीर कीजिए.. वहीं, एक अन्य यूजर ने फायर इमोजी के साथ लिखा- ब्लॉकबस्टर सुपरस्टार, अब आप ही बॉलीवुड को बचा सकते हो.. माना जा रहा है कि ये फिल्म इंडियन सिनेमा के एक्शन से भरपूर जॉनर में हलचल मचाने जा रही है। अजय देवगन के डायरेक्शन में बनने वाली यह चौथी फिल्म एक्शन को रिडिफाइन करने जा रही है। रनवे 34 के तुरंत बाद भोला का
निर्देशन करना अभिनेता के लिए कितना आसान या मुश्किल रहा.. यह पूछे जाने पर अभिनेता ने कहा, दरअसल, हमारी तैयारी पहले से ही थी। यहां सिर्फ कैमरे के पीछे फिर से आने और तीन जादुई शब्द कहने की देरी थी- लाइट्स, कैमरा, एक्शन।
हर एक्शन सीन्स को 10 दिनों में शूट किया जा रहा है। शूटिंग के लिए न केवल शानदार सेट बनाए गए हैं, बल्कि अजय देवगन ने कुछ दम साधने वाले ऐसे सेड्स डिजाइन करने के लिए अवार्ड-विनिंग एक्शन-डाइरेक्टर्स रमजान बुलुत और आरपी यादव के साथ साझेदारी की है, जो हैरान और विस्मित कर देंगे। कुछ बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय तकनीशियन भी भोला के शेड्यूल में शामिल किए गए हैं।
अजय देवगन और तब्बू स्टारर इस फिल्म को इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में गिना जा रहा है। साथ ही अब तक के अनदेखे स्टंट्स को बड़े पर्दे पर उतारने का अजय का सपना साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
यू मी और हम, शिवाय और रनवे 34 के बाद, अजय देवगन इस हाई-ऑक्टेन एक्शन इमोशनल ड्रामा फिल्म का निर्देशन करेंगे। यह ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्म कैथी की हिंदी रीमेक होगी, जिसमें अजय देवगन और तब्बू साथ दिखेंगे। यह 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।फिल्म को रिलांयस एंटरटेनमेंट और ड्रीम वॅारियर पिक्चर्स मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। तबू के अलावा, फिलहाल फिल्म से जुड़े बाकी स्टारकास्ट का नाम सामने नहीं आया है।
बताया जा रहा है कि इस रीमेक को ओरिजनल फिल्म से काफी अलग बनाया जा रहाहै। जाहिर है अजय देवगन फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हैं। 2019 में रिलीज यह तमिल फिल्म एक्शन- थ्रिलर थी। जिसका निर्देशन लोकेश कनकराज ने किया है। तमिल स्टार्स कार्ती और नारायण अभिनीत ये फिल्म सुपरहिट रही थी। बहरहाल, फिलहाल अजय देवगन के पास आने वाली फिल्मों की लंबी लाइन है, जो 2022 और 2023 में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों में शामिल है- मैदान, थैंक गॉड, भोला, दृश्यम 2, रेड 2, सिंघम 3..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here