बिलासपुर । दसवीं कक्षा की छात्रा से रेप करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लडक़ी को घुमाने के बहाने परिचित आरोपी अपने साथ दोस्त के मकान में ले गया और दुष्कर्म किया। फिर जान से मारने की धमकी दी और छोडक़र भाग निकला। किसी तरह लडक़ी घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। सरकंडा क्षेत्र की रहने वाली 15 साल की लडक़ी 10वीं कक्षा में पढ़ती है। सिविल लाइन क्षेत्र के 27 खोली स्थित आदर्श चौक निवासी रविंद्र सिंह ठाकुर (30) उसका परिचित है और दूर का रिश्तेदार भी है। शुक्रवार को लडक़ी स्कूल जाने निकली थी। तभी रविंद्र सिंह बाइक में आया और उसे घुमाने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया। रविंद्र सिंह उसे अपने दोस्त के सूने मकान में ले गया, जहां उसने लडक़ी के साथ रेप किया। लडक़ी के विरोध करने पर उसने धमकी दी। साथ ही किसी को बताने पर बदनाम करने की भी धमकी देने लगा। फिर उसे घर के पास लाकर छोड़ दिया। लडक़ी अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।