Home छत्तीसगढ़ आपसी विवाद के चलते पत्नी ने की पति की हत्या

आपसी विवाद के चलते पत्नी ने की पति की हत्या

138
0

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सनसनी खेज हत्या का मामला सामने आया है अम्लीडीह में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। उसके बाद पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पत्नी ने लोहे की रॉड से सिर में मारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस के अनुसार सुबह 9.30 बजे की घटना है। ये पूरा मामला थाना न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार मृतक और आरोपी पति-पत्नी हैं। दोनों का विगत 2 वर्ष पूर्व सामाजिक विवाह हुआ था। विवाह दिनांक से दोनों के बिच आपसी मतभेद था। मृतक अपने पत्नी पर चरित्र संदेह किया करता था जिसके कारण दोनों आपस में आये दिन लड़ाई झगड़ा होते थे। आज करीबन 9,30 बजे आपसी विवाद के कारण दोनों एक दूसरे से लड़ाई हो रहे थे। लड़ाई झगड़ा के दौरान आरोपी महिला के द्वारा एक लोहे के राड से मृतक के सिर में मारने से चोट लगने पर सुरेंद्र साहू की मृत्यु हो गई। मृतक का सुरेंद्र साहू पिता रामनारायण साहू है जो उम्र 30 वर्ष का है। आरोपी महिला का नाम मोती उर्फ मिनी साहू जो सेंट जोशफ कॉलोनी प्लॉट अमलिडीह में निवास करती थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here