जशपुर। जिला पंचायत के पूर्व और सेवानिवृत्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्व. के.एस.मण्डावी का 12 सितम्बर 2022 को आज सुबह 10 बजे रायगढ़ में आकस्मिक निधन हो गया है। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक डी.रविशंकर, जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर, अपर कलेक्टर श्रीमती लविना पाण्डेय और अधिकारी-कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौनधारण करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और दुःख की इस घड़ी में परिजनों को सहन शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
स्व. श्री के.एस.मण्डावी का जशपुर जिले में 3 साल का कार्यकाल बेहतरीन रहा। 30 जून को अधिवार्षिक आयु पूर्ण करते हुए पद से सेवानिवृत्त हुए थे। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच आपस में अच्छा ताल-मेल बनाकर समस्याओं का समाधान करते थे। अपने कार्यों को गंभीरता से करने के साथ ही सरल, सहज और सभी से आत्मीयता से मिलते थे यह उनकी खूबी थी। श्री मण्डावी अपने कार्याे को समर्पित भावना से हमेशा से ही करते थे। विगत दो माह से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था और उनका ईलाज चल रहा था।