Home छत्तीसगढ़ कुनकुरी-तपकरा-लवाकेरा स्टेट हाईवे मे हुई हत्या को पुलिस ने सुलझाया, त्रिकोणीय प्रेम...

कुनकुरी-तपकरा-लवाकेरा स्टेट हाईवे मे हुई हत्या को पुलिस ने सुलझाया, त्रिकोणीय प्रेम संबंध के शक में आरोपी मनोज ने देवकी चक्रेश को उतारा था मौत के घाट

1786
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर । कुनकुरी- तपकरा-लवाकेरा स्टेट हाईवे मे हुई हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। त्रिकोणीय प्रेम संबंध के शक में आरोपी मनोज ने देवकी चक्रेश को मौत के घाट उतार कर घटना स्थल से फरार हो गया था।
आपको बता दें गुरूवार 22.09.2022 को थाना कुनकुरी को सूचना मिला कि खारीझरिया श्रीनदी पुल के पास एक अज्ञात युवती को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दिया गया है, इस सूचना पर कुनकुरी पुलिस के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर तस्दीक किया गया, मौके पर एक लड़की पेट के बल लेटी हुई, सिर में कुल्हाड़ी से मारने से खून निकला, खून से सना हुआ कुल्हाड़ी एवं लड़की का स्कूटी, गमछा मौके पर मिला, जिसे जब्त किया गया। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होने पर मौके पर मर्ग इंटीमेशन की कार्यवाही कर शव का पी.एम. कराया गया एवं रिपोर्ट में अपराध घटित होना पाये जाने पर धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मृतिका के मोबाईल के माध्यम से उसकी पहचान देवकी चक्रेश उम्र 24 साल निवासी टांगरगांव के रूप में हुई। जो कटंगखार में CHO के पद पर पदस्थ थी। मृतिका के परिजनों द्वारा मनोज कुमार निवासी देवरी के साथ प्रेम संबंध होने पर उस पर संदेह किया गया।
विवेचना दौरान तत्काल थाना कुनकुरी द्वारा आरोपी की पतासाजी हेतु टीम बनाकर रवाना किया गया जो मुखबीर की सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से पतासाजी कर मनोज कुमार को जशपुर नगर से अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। मनोज कुमार से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो अपने कथन में बताया कि उसका देवकी चक्रेश के साथ पिछले 3-4 साल से प्रेम संबंध है एवं लगातार मिलना-जूलना होता है, वे दोनों कुछ माह रायपुर में साथ में रह रहे थे। मृतिका का 08-10 माह पूर्व सी.एच.ओ. के पद पर कटंगखार में नौकरी लग जाने पर मृतिका रायपुर से वापस आ गई एवं कुछ दिन बाद मनोज कुमार भी वापस गांव में आ गया। मृतिका का नौकरी लग जाने के बाद उसके व्यवहार में परिवर्तन होने पर आरोपी मनोज कुमार को संदेह होने लगा कि मृतिका का किसी अन्य के साथ प्रेम संबंध है। आरोपी मनोज कुमार कम्प्यूटर बैकग्राउंड का होने से वह मृतिका के व्हाट्सअप अकाउंट को हैक कर लिया एवं उसके सारे चैट को पढ़ने लगा एवं आरोपी मनोज कुमार का संदेह यकीन में बदल गया। बदला लेने की भावना से गुरूवार 22.09.2022 को मृतिका एवं आरोपी दोनों अपने-अपने साधन स्कूटी एवं मोटर सायकल से कुनकुरी शॉपिंग के नाम पर निकले एवं आरोपी के द्वारा श्रीनदी खारीझरिया पुल के पास मृतिका की स्कूटी को रोककर अपने त्रिकोणीय प्रेम संबंध के बारे में मृतिका से पूछताछ किया जो मृतिका द्वारा कुछ नहीं बोलने पर गुस्से में आकर आरोपी मनोज कुमार ने अपने पास गमछा में छिपाकर रखे लोहे का कुल्हाड़ी से मृतिका के सिर में ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे मौके पर उसकी मृत्यू हो गई। मृतिका की मृत्यू हो जाने के पश्चात् मनोज कुमार वहां से जशपुर की ओर भाग गया था, जिसे पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिया गया, पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, लोहे का कुल्हाड़ी, 01 नग मोबाईल, गमछा, घटना समय पहने कपड़े को जब्त किया गया।
आरोपी का कृत्य धारा 302 भा.द.वि. का पाये जाने पर आरोपी मनोज कुमार उम्र 23 साल निवासी देवरी चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल को गुरूवार 22.09.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here