Home राज्यों से झूठी आन के लिए शादीशुदा बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर...

झूठी आन के लिए शादीशुदा बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर शवों को फेंका

94
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

बागपत । उत्तरप्रदेश के बागपत में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां रमाला के असारा गांव में झूठी आन के लिए एक भाई ने अपनी शादीशुदा बहन और उसके शादीशुदा प्रेमी की हत्या कर दोनों शवों को असारा और लूंब गांव के जंगलों में फेंक दिया। पुलिस ने महिला के भाई को साथ लेकर दोनों शवों को बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आनर किलिंग के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
दोनों में चल रहा था प्रेम प्रसंग असारा गांव की मेहजबी का निकाह सात साल पहले शामली जनपद के गंगेरू गांव में शाजिद के साथ हुआ था। उसके तीन बच्चे हैं। निकाह से पहले ही महजबी का प्रेम प्रसंग असारा गांव के ही आरिफ से चल रहा था। आरिफ का भी निकाह हो चुका है, लेकिन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा। तीन माह पहले महजबी कांधला कस्बे में किराए पर कमरा लेकर रहने लगी थी। 22 अक्टूबर को महजबी अचानक गायब हो गई, जिसकी गुमशुदगी महजबी के भाई ने रमाला थाने पर आरिफ और उसके बहनोई के खिलाफ दर्ज कराई थी। उधर, आरिफ भी उसी समय से गायब चल रहा था।
भाई को हिरासत में लिया तो पता चला पुलिस ने शक होने पर महजबी के भाई मुसरलीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो महजबी के भाई ने पुलिस को अपनी बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर शव फेंकने की पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने रात लगभग दो बजे महजबी के शव को असारा गांव के जंगल से बरामद कर लिया। महजबी के भाई की सूचना पर पुलिस आरिफ के शव की तलाश में शामली के नाला गांव के जंगल मे पहुंची, लेकिन कई घंटे बाद भी आरिफ का शव बरामद नहीं हुआ। पीट-पीटकर की गई हत्या उधर, बुधवार की सुबह बागपत शामली जनपद के बार्डर पर लूंब गांव के जंगल में लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा तो पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। मरने वाले युवक की पहचान असारा गांव के आरिफ के रूप में हुई है। वहीं छपरौली थाना प्रभारी नितिन पांडेय ने बताया कि आरिफ की पीट-पीटकर कर हत्या की गई है।
पुलिस कर रही है पूछताछ शव मिलने की जानकारी रमाला पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। रमाला थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि मुरसलीन ने अपनी बहन महजबी को बहला फुसलाकर कर और धमकी देने का मुकदमा आरिफ और उसके बहनोई के खिलाफ थाने में दर्ज कराया था। महजबी के भाई मुसरलीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here