Home राष्ट्रीय नोटबंदी मामले में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करने के लिए केंद्र...

नोटबंदी मामले में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करने के लिए केंद्र ने मांगा और समय

92
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को नोटबंदी मामले की सुनवाई 24 नवंबर तक के लिए टाल दी। दरअसल, केंद्र सरकार हलफनामा दाखिल करने में विफल रही, जिसे कोर्ट ने ‘शर्मिदा करने वाला ‘ करार दिया। 11 अक्टूबर को, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और आरबीआई से 2016 के नोटबंदी के फैसले पर हलफनामा दायर करने और आरबीआई को केंद्र के पत्र, आरबीआई बोर्ड के फैसले और नोटबंदी की घोषणा के संबंध में फाइलें तैयार रखने को कहा था।
न्यायमूर्ति एसए नजीर की अध्यक्षता वाली पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ, जिसमें न्यायमूर्ति बी.आर. गवई, ए.एस. बोपन्ना, वी. रामसुब्रमण्यम, और बी.वी. नागरत्ना शामिल हैं, ने मामले को तब स्थगित कर दिया जब अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमनी ने हलफनामा दायर करने के लिए और समय की मांग की।
वेंकटरमनी ने हलफनामा तैयार नहीं कर पाने के लिए पीठ से माफी मांगी और एक सप्ताह का समय मांगा। पीठ ने कहा, आम तौर पर एक संविधान पीठ इस तरह कभी भी स्थगित नहीं होती है। हम कभी ऐसे नहीं उठते। यह कोर्ट के लिए भी बेहद शर्मनाक है। इस पर वेंकटरमणि ने कहा कि यह उनके लिए भी शर्मनाक है।
याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों ने कार्यवाही स्थगित करने की दलीलों के खिलाफ तर्क देते हुए कहा कि यह संविधान पीठ के समक्ष कभी भी स्वीकृत नहीं रहा है। याचिकाकर्ताओं में से एक का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान ने कहा कि स्थगन के लिए एक संविधान पीठ से पूछना सामान्य बात नहीं है। याचिकाकर्ताओं के अन्य वकील ने कहा कि उन्हें बहस करने की अनुमति दी जानी चाहिए और आरबीआई और केंद्र सरकार हलफनामा दाखिल करने के लिए अपना समय ले सकती है। एक अन्य याचिकाकर्ता का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि यह स्थिति शर्मनाक है। कार्यवाही को टालते हुए, शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि सरकार और आरबीआई को एक सप्ताह के भीतर अपने हलफनामे प्रस्तुत करने होंगे।शीर्ष अदालत 500 और 1,000 रुपये के नोटों को प्रचलन से बाहर करने के केंद्र के 2016 के नोटबंदी के फैसले को चुनौती देने वाली 50 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here