Home राज्यों से बेटे ने फोन पर कहा : मां मैंने पिता को मार डाला,...

बेटे ने फोन पर कहा : मां मैंने पिता को मार डाला, हर रात मां की चीखें सुनता था, यहीं से पनपी पिता के लिए नफरत

197
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जबलपुर । सागर के देवरी थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी में इकलौते बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी बेटे ने मां को फोन पर सूचना दी। उसने कहा कि- मां मैंने पिता को जान से मार दिया। जिसके बाद मां ने देवरी पुलिस को सूचना दी। वारदात सामने आते ही पुलिस ने आरोपी बेटे अमित सोनी उम्र 28 को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो चौंका देने वाली कहानी सामने आई। जिसमें उसने बताया कि पिता की हरकतों से बचपन से ही परेशान था। मैंने जब से होश संभाला था, तब से पिता को मां के साथ मारपीट करते देखता आ रहा हूं। कई बार स्थिति यह होती थी कि मां को भूखा सोना पड़ता था। पारिवारिक विवादों के चलते बचपन से ही मन में पिता के प्रति नफरत पनप रही थी। मार्च माह में मां तनुजा और पत्नी को साथ लेकर जबलपुर रहने के लिए चला गया। जबलपुर में कुछ अच्छा व्यापार शुरू करने की सोच रहा था। पैसों की जरूरत थी। पिता अशोक सोनी से फोन पर बात की और पैसों की मांग की। उन्होंने पैसे देने से स्पष्ट मना कर दिया। पिता के पैसे देने से इनकार करने की बात सुनने के बाद बेटा भडक़ गया। उसने ठान ली की अब पिता को खत्म कर दूंगा। मंगलवार को देवरी आया, एक दिन घर में पड़ा रहा शव
आरोपी बेटा जबलपुर से पिता की हत्या करने की ठान कर ही मंगलवार रात देवरी आया था। रात करीब 1 से 2 बजे के बीच वह देवरी की श्रीराम कॉलोनी स्थित अपने घर पहुंचा। जहां सो रहे पिता के सिर पर लोहे की रॉड से बार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद बेटा वापस जबलपुर लौट गया, जहां मां से बोला कि पिताजी ने पैसे देने से मना कर दिया है। बुधवार को मां और पत्नी से बोला कि तुम दोनों मेरी ससुराल चले जाओ। जिसके बाद मां तनुजा और पत्नी ससुराल बिछुआ आ गए। गुरुवार सुबह बेटे ने फोने पर मां को बताया कि उसने पिता की हत्या कर दी है। जैसे ही मां को मामले की जानकारी लगी तो वह घबरा गई। उसने देवरी पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही देवरी पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची। घर का दरवाजा खोला तो अंदर अशोक सोनी का शव पड़ा हुआ था।
मां बोली-घरेलू विवाद चल रहा था, बेटे ने पति को मार दिया
आरोपी की मां तनुजा सोनी ने बताया कि हमारा घरेलू विवाद चल रहा था। बेटा जबलपुर में धंधा शुरू करने के लिए पिता से पैसे मांग रहा था। वह उनसे बात करने आया था। उसके पिता ने पैसे देने से मना कर दिया। जिसके बाद वह वापस जबलपुर आया और बोला कि पिताजी ने पैसे नहीं दिए हैं। कुछ समय बाद बोला कि तुम लोग मेरी ससुराल चले जाओ। मैं बहू के साथ बुधवार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच ससुराल बिछुआ गई। इस बीच पता नहीं बेटे ने कब आकर अपनी गुस्सा निकाल ली और हत्या कर दी। मैं बहू के मायके में थी। बाद में बेटे ने फोन पर मुझे पूरे मामले की सूचना दी, जिसके बाद में देवरी गई।
पीएचई विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी थे पिता मृतक अशोक सोनी पीएचई विभाग में पदस्थ थे। उन्होंने वर्ष 2016 में नौकरी से बीआरएस लिया था। वहीं आरोपी बेटे ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। वह पारिवारिक विवादों के चलते पिता से हमेशा खफा रहता था। देवरी एसडीओपी पूजा शर्मा ने बताया कि हत्या के मामले में मृतक की पत्नी तनुजा सोनी की शिकायत पर उसके बेटे अमित सोनी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सागर के देवरी थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। बेटा व्यापार शुरू करने के लिए पिता से रुपए मांग रहा था लेकिन उन्होंने देने से मना कर दिया। इसी बात से गुस्साए बेटे ने लोहे की रॉड से मारपीट कर पिता की हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही गुरुवार सुबह देवरी पुलिस मौके पर पहुंची।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here