Home छत्तीसगढ़ शरीर पर कैंची मारकर हत्या, पत्नी गिरफ्तार, पत्नी ने पूरे घटनाचक्र का...

शरीर पर कैंची मारकर हत्या, पत्नी गिरफ्तार, पत्नी ने पूरे घटनाचक्र का दोष छुपाने के लिए रचा नाटक

248
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

महासमुंद । महासमुंद के थाना खल्लारी अंतर्गत ग्राम तमोरा में हुए रामकुमार दीवान की हत्या के मामले का खुलासा कर लिया गया है। जांच में पाया गया कि मृतक रामकुमार की पत्नी भुनेश्वरी दीवान ही उसकी हत्या की मुख्य आरोपी है। 25 सितंबर को स्थानीय अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम तमोरा के रहने वाले रामकुमार दीवान की मृत्यु हो गई है। अस्पतालकर्मी ने जानकारी दी थी की रामकुमार के शरीर पर गहरी चोट हैं। मामले को संज्ञान में लेते हुए खल्लारी थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पत्नी भुनेश्वरी ने पूरे घटनाचक्र का दोष छुपाने के लिए नाटक रचा और घटना की रात अपने परिजनों को मोबाइल से सूचना देते हुए बताया कि उसके पति रामकुमार की तबियत बेहद खराब है। उसका शरीर अपने आप फट रहा है और खून निकल रहा है। भुनेश्वरी के जानकारी देने पर पड़ोसी और परिजन उसके घर पहुंचे और पाया कि रामकुमार घर के आंगन में बिछे बिस्तर पर लहुलुहान पड़ा है। रामकुमार के बाएं गाल, सीने, हाथ की कलाई, भुजा और हथेली में चोट आई थी। परिजनों द्वारा रामकुमार को इलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया। डॉक्टर ने बताया कि किसी धारदार हथियार से रामकुमार के पूरे शरीर पर वार किया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अज्ञात अरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की और इस पूरे घटनाचक्र का पता लगाया। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चार टीम गठित कर बारीकी से जांच के निर्देश दिए। सभी टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज की जांच की और साइबर सेल की तकनीकि सहायता से अज्ञात आरोपी के बारे में जानकारी एकत्र करना शुरू किया। रामकुमार के मृत्यु के संबंध में पत्नी से पूछताछ करने पर उसने शरीर के फटने से मृत्यु होना बताया। पत्नी की बातों पर शक होने से उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो पत्नी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। भुनेश्वरी ने बताया कि उसकी 8 महीने की बेटी है और जब से रामकुमार से उसकी शादी हुई थी तब से ही घर पर विवाद की स्थिति बनी रहती थी और कई कारणों से आपस में टकराव होता रहता था। घटना वाली रात दोनों के बीच आपस में फिर बहस और झड़प हुई और भुनेश्वरी ने कैंची से रामकुमार के शरीर पर हमला कर उसे मार डाला। कैंची को धोकर वापस कमरे में छुपाकर रख दिया ताकि किसी को भी शक न हो और पूरी घटना की झूठी कहानी बनाकर सभी को बताती रही। इस तरह महासमुंद पुलिस टीम ने हत्या के मामले को सुलझाते हुए घटना में प्रयुक्त कैंची को जब्त कर आरोपी भुनेश्वरी को गिरफ्तार किया और धारा 302 के तहत कार्रवाई की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here