जशपुर/पत्थलगांव। आज 26 जनवरी 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा पंचायती धर्मशाला के समीप प्रेस क्लब पत्थलगांव के अध्यक्ष विजय त्रिपाठी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पंजीकृत प्रेस क्लब पत्थलगांव के पत्रकारों समेत गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधियो ने तिरंगा फहराने के पश्चात अनुशासन का परिचय देते हुए कन्या हाई स्कूल की बालिकाओं एवं मौजूद लोगों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।
इस दौरान प्रेस क्लब पत्थलगांव के अध्यक्ष विजय त्रिपाठी ने कहा कि भारत का संविधान विश्व में सबसे बड़ा संविधान माना जाता है। हमारे देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने 26 जनवरी 1950 को 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वज फहराकर राष्ट्र को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था। इससे पूर्व स्वतंत्र भारत का न कोई संविधान था और ना कोई राष्ट्रपति जिसे लेकर प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को देश के कोने कोने में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। उन्होंने कहा हमारे संविधान के निर्माण में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का सबसे अहम योगदान रहा। महापुरूषों के सपनों को साकार करने प्रत्येक तबके, जाति,वर्ग,समुदाय के लोगों को बढ़ चढ़कर आगे आने की जरूरत है।
इस दौरान प्रेस क्लब पत्थलगांव के सदस्यों में सचिव राजेश अग्रवाल(नवभारत), कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल(समवेत शिखर), वेदप्रकाश मिश्रा(अमृत संदेश),हरगोविंद अग्रवाल(तरुण छत्तीसगढ़),संरक्षक सुरेंद्र चेतवानी(नईदुनिया), निशामुद्दीन खान(अम्बिकावाणी),बबलू तिवारी(पायनियर),श्याम चौहान (बंसल न्यूज़),प्रदीप ठाकुर(छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस),दिपेश रोहिला(अमन पथ न्यूज), अभिषेक शुक्ला(हिंदी खबर),आकाश शर्मा(रिहंद टाइम्स),सौरभ त्रिपाठी (जशपुरांचल),कमलेश अम्बष्ट(स्वराज एक्सप्रेस),छत्रमोहन यादव (रायगढ़ अंचल), हरीश यादव (अमृत संदेश),आयुष अग्रवाल(स्वदेश),सारांश अग्रवाल( दैनिक भास्कर),दयाराम यादव, अमिताभ कुजुर, रवि खुटिया, प्रमोद अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल,संतोष, टोंको आर्ट,जितेंद्र अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद के रूप में मिठाई एवं स्वल्पाहार वितरण किया गया।