जशपुर। जशपुर जिले से बड़ी खबर है। तपकरा ग्राम पंचायत के पूर्व उप सरपंच सुभाष ताम्रकार के खिलाफ जशपुर जिले के तपकरा थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। सुंडरू ग्राम पंचायत के पूर्व आदिवासी पंच मुनेश्वर सिदार के मौखिक शिकायत पर तपकरा पुलिस ने अपराध घटित होने के महज 1 घंटा 25 मिनट के भीतर ही सुभाष ताम्रकार एवं उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।
घटना 25 अक्टूबर 2026 की शाम लगभग 7:00 बजे की है। घटनास्थल शासकीय शराब दुकान है। सुंडरू ग्राम पंचायत के आदिवासी पूर्व पंच मुनेश्वर सिदार के द्वारा तपकरा थाने में दर्ज कराए गए मौखिक शिकायत के मुताबिक मुनेश्वर सिदार 25 अक्टूबर की शाम लगभग 7:00 बजे गांव के ही रवि नारायण यादव के स्विफ्ट कार में अपने अन्य साथियों के साथ बैठकर शराब खरीदने के लिए पहुंचा हुआ था। इस दौरान मारुति स्विफ्ट कार का मालिक रवि नारायण यादव के द्वारा कार के भीतर बैठकर स्विफ्ट कार का हॉर्न बार-बार बजाया रहा था जिसकी वजह से तपकरा के पूर्व उप सरपंच सुभाष ताम्रकार को परेशानी हो रही थी ,इसी बात को लेकर अंग्रेजी शराब दुकान के पास सुभाष ताम्रकार और मुनेश्वर सिदार के बीच हाथापाई की वारदात हुई है।
सुंडरू ग्राम पंचायत के पूर्व आदिवासी पंच मुनेश्वर सिदार ने तपकरा पुलिस को बताया कि वह सुण्डरू का रहने वाला। दिनांक 25/10/2026 को शाम करीब 7 बजे अपने गांव के रवि नारायण यादव, विरेन्द्र यादव, सोम कुमार सिदार, ओमप्रकाश सिदार, मुनेश्वर सिदार और सतीश सिदार, रवि नारायण यादव के स्वीफ्ट कार क्रमांक CG-13 AT 0363 से तपकरा के सरकारी दारू दुकान शराब खरीदने आये थे व दारू दुकान के सामने कार को खड़ी किये थे। सोम कुमार सिदार दारू दुकान शराब खरीदने गया था लेकिन काफी देर करने पर रवि नारायण, सोम कुमार सिदार को जल्दी बुलाने के लिये कार का हार्न बजाया इसके बाद तपकरा का सुभाष ताम्रकार जो अपने अन्य दो साथियों के साथ दारू दुकान के पास था वह अपने दोनों साथियों के साथ कार के पास आकर गाली गलौज करने लगा तब मुनेश्वर सिदार कार से उतरकर सुभाष ताम्रकार को बोलने लगा कि हमलोग हैं नहीं पहचानते हो जो गाली दे रहे हो तब सुभाष ताम्रकार, मुनेश्वर सिदार से कहा कि तुमलोग अपने घर में शराब बनाते हो फिर भी इधर शराब पीने आते हो बोलते हुये गंदी गंदी गाली देने लगा । जिसके बाद मुनेश्वर सिदार, सुभाष ताम्रकार को गाली गलौज करने से मना किया तो सुभाष ताम्रकार मुनेश्वर सिदार को धक्का-मुक्की कर हाथ मुक्का से मारने लगा जिसे देखकर गांव के सोम कुमार सिदार, ओमप्रकाश सिदार और सतीश सिदार मुनेश्वर सिदार का बीच बचाव करने आये तो सुभाष ताम्रकार के अन्य दो साथी भी गाली गलौज कर धक्का मुक्की कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे एवं तीनों मुनेश्वर सिदार से कहने लगे की तपकरा आकर दिखाना फिर बतायेंगे धमकी दिये और रवि नारायण यादव के कार को पत्थर से मारे हैं जिससे कार में खरोंच लगा है। सुभाष ताम्रकार एवं उसके अन्य दो साथियों के द्वारा मुझे व मेरे गांव के सोम कुमार सिदार व सतीश सिदार को धक्का मुक्की कर हाथ मुक्का से मारपीट करने से मेरे (मुनेश्वर सिदाल) सीना में चोट लगने से दर्द हो रहा है, सोम कुमार सिदार के बायें कंधा में चोट लगा है व सतीश सिदार के बायें हाथ के कलाई में चोट लगा है। सुभाष ताम्रकार व उसके साथियों के द्वारा सबके सामने मुझे व मेरे साथियों को गंदी गंदी गाली देने से सूनने में मुझे बहुत खराब लगा है, इसलिये सुभाष ताम्रकार व उसके दोनों साथियों के विरूद्ध कार्यवाही चाहता हूं।
मुनेश्वर सिदार के मौखिक शिकायत पर सुभाष ताम्रकार एवं उसके दो साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) 2023 की धारा 115(2) 296, 3(5), 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।



