Home छत्तीसगढ़ जिला मुख्यालय जशपुर के बाद अब पत्थलगांव शहर में खुला सी मार्ट,...

जिला मुख्यालय जशपुर के बाद अब पत्थलगांव शहर में खुला सी मार्ट, पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह ने किया शुभारंभ, नगरवासियों को एक छत के नीचे मिलेगा महिला समूह द्वारा निर्मित उत्पाद

141
0

जशपुर । गणतंत्र दिवस के अवसर पर पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह ने शहर के लोगों को एक ही छत के नीचे स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद उपलब्ध कराने हेतु पत्थलगांव नगर में सी -मार्ट का शुभारंभ किया। उन्होंने संचालनकर्ता महिला स्व सहायता समूह को बधाई देते हुए अच्छे से कार्य करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने एवं महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों का विक्रय करने के उद्देश्य से सी मार्ट की स्थापना की गई है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में सरकार का यह सराहनीय प्रयास है। उन्होंने प्रसन्नाता जाहिर करते हुए कहा कि जशपुर जिला मुख्यालय के साथ ही अब पत्थलगांव शहर में सी मार्ट की स्थापना की गई है।
जिससे नगरवासियों को एक ही छत के नीचे स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में सक्रिय स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न खाद्य उत्पाद तैयार कर रही है। जिसका लाभ निश्चित रूप से जिला एवं शहर के महिलाओं को मिल रहा है एवं महिलाएं सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here