Home राष्ट्रीय संभल नहीं रहा देश तो हमें बदनाम कर रहा, फैला रहा प्रोपेगेंडा-...

संभल नहीं रहा देश तो हमें बदनाम कर रहा, फैला रहा प्रोपेगेंडा- भारत ने पाक को लगाई लताड़

131
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

नई दिल्ली । भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर लताड़ लगाई है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान घरेलू राजनीतिक और आर्थिक विफलता से अपने लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भारत के खिलाफ शत्रुतापूर्ण और मनगढ़ंत प्रोपेगेंडा कर रहा है। भारत के विदेश मंत्रालय ने 2022 के लिए अपनी वार्षिक रिपोर्ट में जोर देकर कहा है कि पाकिस्तान ने 26/11 मुंबई हमले में पीडि़त परिवारों को न्याय दिलाने के लिए अभी तक गंभीरता नहीं दिखाई है।
13 मार्च को जारी वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत पाकिस्तान के साथ एक सामान्य पड़ोसी की तरह संबंध रखना चाहता है। बयान में कहा गया, ‘पाकिस्तान भारत को बदनाम करने, अपनी घरेलू राजनीतिक और आर्थिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए शत्रुतापूर्ण और मनगढ़ंत प्रोपेगेंडा में लगा हुआ है।’
विदेश मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान को निशाना बनाते हुए कहा कि देशों के बीच यह समझ है कि यह भारत का अभिन्न अंग है और इससे जुड़े मामले देश के आंतरिक मामले हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘भारत ने पूरी तरह से पाकिस्तान के उन सभी बयानों को खारिज कर दिया है, जो भारत के आंतरिक मामलों से जुड़े हैं।’
आतंकवाद के मुद्दे पर रिपोर्ट में कहा गया, ‘भारत के लगातार आग्रह के बावजूद कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकवाद के लिए अपनी मिट्टी या क्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देने की अपनी जनवरी 2004 की प्रतिबद्धता का सम्मान करे, भारत में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार आतंकवाद, घुसपैठ और हथियारों की अवैध तस्करी में कोई कमी नहीं आई है। पाकिस्तान ने 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के परिवारों को न्याय दिलाने में अभी तक गंभीरता नहीं दिखाई है।’
विदेश मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया कि भारत ने सीमा पार आतंकवाद को खत्म करने के लिए पाकिस्तान को विश्वसनीय, अपरिवर्तनीय और सत्यापन योग्य कार्रवाई करने की आवश्यकता पर लगातार जोर दिया है।
इसमें कहा गया है, ‘भारत लगातार द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मंचों पर सीमा पार आतंकवाद और आतंकवादी घुसपैठ को पाकिस्तान के लगातार समर्थन का मुद्दा उठाता है। इस तरह के मामलों में पकड़े गए आतंकवादियों के पाकिस्तानी मूल के बारे में विश्वसनीय जानकारी भी हम साझा करते हैं।’
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी संबंधों की इच्छा रखता है। रिपोर्ट में कहा गया, ‘भारत पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी की तरह संबंध रखने की इच्छा रखता है। भारत की स्थिति हमेशा से यही रही है कि भारत और पाकिस्तान के बीच कोई भी मुद्दा आतंकवाद और हिंसा से मुक्त माहौल में द्विपक्षीय और शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाना चाहिए। ऐसा अनुकूल माहौल बनाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है।’
विदेश मंत्रालय ने आगे कहा, ‘पाकिस्तान भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद को तो स्पॉन्सर करता है लेकिन व्यापार, कनेक्टिविटी और लोगों की आवाजाही को उसने प्रतिबंधित कर रखा है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here