Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : लोन दिलाने के नाम पर देश भर में लाखों रूपये...

छत्तीसगढ़ : लोन दिलाने के नाम पर देश भर में लाखों रूपये की ठगी करने वाले दिल्ली ठग गिरोह के 04 सदस्य गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से घटना से संबंधित ए.टी.एम. कार्ड व बैंक पासबुक पुलिस ने किया जब्त

178
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

रायपुर । लोन दिलाने के नाम पर देश भर में लाखों रूपये की ठगी करने वाले दिल्ली ठग गिरोह के 04 सदस्यो को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना से संबंधित ए.टी.एम. कार्ड व बैंक पासबुक पुलिस ने जब्त किया है।

आपको बता दें प्रार्थी अशोक शर्मा ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह उरकुरा हर्षित विहार कालोनी में रहता है तथा ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा स्थित जय दुर्गा एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट फर्म का संचालक है। प्रार्थी को दिनांक 15.02.2021 को अज्ञात मोबाईल नंबर 8881535061, 8960080932, 9984146905, 7302610853, 8429939768, 9990793483, 9990187609 के धारक द्वारा उसके मोबाईल फोन पर सम्पर्क कर 15 लाख रूपये लोन देने का आश्वासन दिया जिस हेतु प्रार्थी से उसका आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं फोटो व्हॉटसएप में भेजने हेतु कहा साथ ही मोबाईल नम्बर के अज्ञात धारक द्वारा लोन प्राप्त करने हेतु 10 अलग- अलग बैंकों के खाते दिये गये एवं उसमें रकम डालने को कहा। जिस पर प्रार्थी द्वारा अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग किश्तों में कुल 15 लाख रूपये मोबाईल नम्बर के अज्ञात धारक द्वारा बताये बैंक खातों में डाले गये, जिसके बाद अज्ञात मोबाईल नम्बर के धारक द्वारा प्रार्थी को व्हॉटसएप में 25 लाख एवं 42 लाख रूपये के डिमाण्ड ड्राफ्ट के फोटो भेजकर लोन स्वीकृत हो गया है प्राप्त करने हेतु और रकम डालने को कहा जिस पर प्रार्थी को धोखाधड़ी का संदेह होने पर प्रार्थी द्वारा रकम नही डाला गया। इस प्रकार अज्ञात मोबाईल नम्बर के धारक द्वारा प्रार्थि को लोन दिलाने का झांसा देकर उससे 15 लाख रूपये की ठगी किया गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 18/2023 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

थाना प्रभारी खमतराई तथा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। प्रार्थी के पास जिन मोबाईल नम्बरों से सम्पर्क किया गया था उन मोबाईल नम्बरों का तकनीकी विश्लेषण करने के साथ-साथ प्रार्थी द्वारा जिन बैंक खाताओं में रकम स्थानांतरण किये गये थे उन खाताओं के संबंध में संबंधित बैंक से दस्तावेज एवं जानकारी एकत्र किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा मोबाईल नम्बर एवं बैंक से प्राप्त दस्तावेजों का लगातार विश्लेषण करते हुए अज्ञात आरोपियों को लोकेट करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त 01 आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी अंशुल के रूप में करने के साथ ही अंशूल को दिल्ली के पालमगांव में लोकेेट किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की 05 सदस्यीय टीम को दिल्ली रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा पालमगांव दिल्ली पहुंच कर लगातार कैम्प कर पतासाजी करते हुए अंशुल को राजनगर पार्ट 02 पालम से पकड़ा गया। घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर अंशुल द्वारा अपने अन्य साथी नीरज सिंह उर्फ नीर सिंह, विकास कुमार एवं बंटी कश्यप के साथ मिलकर ठगी की उक्त घटना को अंजाम देने के साथ ही देश भर के अलग-अगल राज्यों में लोगों को लोन दिलाने के नाम पर अपने झांसे में लेकर उनसे लाखो रूपये की ठगी करना बताया गया है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त अन्य आरोपी नीरज सिंह उर्फ नीर सिंह, विकास कुमार एवं बंटी कश्यप को भी पालमगांव दिल्ली से पकड़ा गया।

सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 02 नग ए.टी.एम. कार्ड एवं 02 नग बैंक पासबुक जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी :

नीरज सिंह उर्फ नीर सिंह पिता राजन सिंह उम्र 29 साल निवासी बारडोल गांव थाना सेक्टर 09 द्वारका 8 दिल्ली।

विकास कुमार पिता योगेश कुमार उम्र 29 साल निवासी दिल्ली पालम शहर आर.जेड.एफ. 1100 म.नं. गौतम बुधवार गली थाना पालमगांव दिल्ली।

अंशुल पिता रामदास उम्र 28 साल निवासी दिल्ली पालम कॉलोनी आर.जेड.एफ. 262डी राजनगर पार्क 2 थाना पालमगांव दिल्ली।

बंटी कश्यप पिता जयपाल कश्यप उम्र 31 साल निवासी पालमगांव द्वारिका से 08 राजनगर पार्क 02 थाना पालमगांव दिल्ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here