Home छत्तीसगढ़ जशपुर : पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, आरोपी पति ने स्वयं के...

जशपुर : पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, आरोपी पति ने स्वयं के बाड़ी में गढ्ढा खोदकर पत्नी की लाश को कर दिया था दफन, लाश को दफन करने के 10 दिन बाद शव को गढ्ढे से निकालकर पुवाल में ढककर जलाने के उपरांत अवशेष को पानी में फेंक दिया था, फारेंसिक एक्सपर्ट तथा डाॅग स्क्वायड की रही महत्वपूर्ण भूमिका, पढ़िये पूरी खबर

364
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर । पत्नी का हत्यारा पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने स्वयं के बाड़ी में गढ्ढा खोदकर अपनी पत्नी की लाश को दफन कर दिया । लाश को दफन करने के 10 दिन बाद शव को गढ्ढे से निकालकर पुवाल में ढककर जलाने के उपरांत अवशेष को पानी में फेंक दिया था। अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने मे फारेंसिक एक्सपर्ट तथा डाॅग स्क्वायड महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आपको बता दें आरोपी पति संतोष कुमार पैंकरा उम्र 52 साल निवासी नया कोकियाखार चौंकी कोतबा थाना बागबहार ने दिनांक 22.03.2023 को चौकी में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19.03.2023 के प्रातः में इसकी 47 वर्षीय पत्नी अपने मायके जाने के लिये घर से निकली है, जो मायके नहीं पहूंची है, आस-पास के ग्राम, रिश्तेदारी में पता-तलाश किये कुछ पता नहीं चला। प्रार्थी की रिपोर्ट पर गुम इंसान दर्ज कर विवेचना में लिया गया। उक्त गुम इंसान की पता-तलाश दौरान परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला कि गुमशुदा का विवाह संतोष कुमार पैंकरा से वर्ष 1985 में हुआ है एवं इसके 02 पुत्रियां हैं। गुमशुदा महिला का पुत्र नहीं होने से संतोष कुमार पैंकरा ने दूसरा विवाह किया है। विवाह के बाद से ही घरेलू बातों को लेकर संतोष कुमार पैंकरा अपनी पहली पत्नी को हमेशा लड़ाई-झगड़ा मारपीट किया करता था। दिनांक 20.03.2023 को संतोष कुमार पैंकरा अपने पहली पत्नी के मायके जाकर अपने साला को बताया कि उसकी दीदी दिनांक 19.03.2023 को अपने मायके जाने के लिये घर से निकली थी, जो नहीं आने पर आस-पास रिश्तेदारों में पता-तलाश किये पता नहीं चला। परिजनों द्वारा पता-तलाश करने के दौरान एक जंगल में संतोष कुमार पैंकरा के पत्नी की साड़ी एवं अन्य कपड़े मिले, तब संतोष कुमार पैंकरा की पुत्री ने उक्त कपड़े को पहचान लिया एवं उसे अपनी माॅं का होना बताया। संतोष पैंकरा द्वारा अपने परिजनों एवं पुत्री से पुलिस वाले डाॅग से सुंघायेंगें कहकर कपड़े को वहीं छोड़ दिया।

विवेचना दौरान प्रकरण के संदेही संतोष कुमार पैंकरा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर वह तरह-तरह की अलग-अलग बातें करता रहा, पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि दिनांक 18.03.2023 की रात्रि लगभग 10ः30 बजे घरेलू बातों को लेकर अपनी पत्नी से लड़ाई-झगड़ा एवं वाद-विवाद हुआ एवं वह बेरहमी से हाथ, मुक्का से कई बार अपनी पत्नी के पेट में वारकर हत्या कर दिया। मृतिका के शव को घर के पास बाड़ी में गढ्ढा खोदकर पैरा गादा एवं लकड़ी के ढेर में छिपाकर 10 दिनों तक रखा था तथा 10 दिवस पश्चात् छिपाकर रखे शव के उपर पैरा गादा व लकड़ी डालकर आग लगाकर जला दिया एवं हड्डी तथा अवशेष को नाला में फेंकना बताया। भ्रमित करने के लिये मृतिका के कपड़े को बहालजोर राखत नाम का जंगल में फेंक दिया, जिसे जब्थ किया गया है। विवेचना में फारेंसिक एक्सपर्ट तथा डाॅग स्क्वायड की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी संतोष कुमार पैंकरा उम्र 52 साल निवासी नया कोकियाखार चौकी कोतबा थाना बागबहार द्वारा अपराध करना पाये जाने पर उसे दिनांक 26.04.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी बागबहार सब इंसपेक्टर बी.एन.शर्मा, असिस्टेंट सब इंसपेक्टर नारायण प्रसाद साहू, आर. 568 राजेन्द्र रात्रे, आर. 475 फ्रांसिस बेक, आर. 28 आकाश कुजूर एवं अन्य स्टाॅफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here