Home छत्तीसगढ़ पत्थलगांव पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, बड़ा भाई ही निकला...

पत्थलगांव पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, बड़ा भाई ही निकला हत्यारा, सो रहे अपने सगे छोटे भाई के गर्दन व भौं मे टांगी से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतारा , हत्या को अंजाम देकर फरार आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

386
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर । पत्थलगांव पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। बड़ा भाई ही हत्यारा निकला। हत्या को अंजाम देकर फरार आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें दिनांक 26.04.2023 को ग्रामीण से थाना पत्थलगांव को सूचना मिली की ग्राम मुड़ेकेला में लोधा एक्का के मकान में उसके भतीजा अल्फोंस एक्का उम्र 19 साल को रात्रि में सोते समय कोई अज्ञात व्यक्ति धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिया है। सूचक लोधा एक्का निवासी मुड़ेकेला के द्वारा मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका भतीजा अल्फोंस एक्का जो शराब पीने का आदि था, शराब के नशे में भतीजा अल्फोंस एक्का अपने परिवार वालों से झगड़ा-विवाद करते रहता था। दिनांक 25.04.2023 को भी रात्रि में शराब पीने के लिये पैसा मांगने एवं सब्जी में चिकन बनाने की बात पर अपनी बहन एवं माॅ से झगड़ा-विवाद कर घर से भगा दिया तथा अपने बड़े भाई संदीप एक्का से भी मारपीट किया। मृतक अल्फोंस एक्का घर में अकेला बरामदा में पलंग पर सोया। रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से गर्दन एवं भौं को मारकर हत्या कर दिया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना क्रम में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा श्रीराम गोपाल गर्ग पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर डी. रविशंकर . अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन पर एसडीओपी पत्थलगाॅव हरिश पाटिल के नेतृत्व में अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया गया। पता तलाश दौरान संदेही मृतक का बड़ा भाई संदीप एक्का को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर संदेही संदीप एक्का के द्वारा बताया गया कि इसका भाई अल्फोंस शराब पीने का आदि था हमेशा शराब के नशे में घर परिवार वालों से झगड़ा-विवाद एवं इसेे भी मारपीट करता था घटना दिनांक 25.04.2023 के रात्रि में भी अल्फोंस के द्वारा घर में दारू पीने के लिए पैसा मांगने तथा चिकन बनाने के नाम पर झगड़ा कर माॅ एवं बहन को घर से बाहर निकाल दिया था तथा उसके साथ भी मारपीट किया था। उसी बात से परेशान होकर इसके द्वारा अपने छोटे भाई को नशे के हाल में सोते समय टांगी से लगातार गर्दन एवं भौं में चोंट पहॅूचाकर मौत के घाट उतार दिया।

आरोपी के पेश करने पर घटना में प्रयुक्त लोहे का खून लगा टांगी एवं घटना के समय पहने खून के छींटे लगे हुए कपड़े को जब्त किया गया है। आरोपी संदीप एक्का उम्र 30 साल निवासी मुड़ेकेला के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 27.04.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here