Home छत्तीसगढ़ युवक ने लगाई फांसी, प्रेमिका के लिए दीवार में लिखा मैसेज, ‘जाओ...

युवक ने लगाई फांसी, प्रेमिका के लिए दीवार में लिखा मैसेज, ‘जाओ मेरी जान अब लौट कर नहीं आऊंगा, तुम खुश रहना’ जशपुर जिले के इस …गांव का है युवक, पढ़िये पूरी खबर

810
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

सरगुजा । जिले में एक युवक ने दीवार पर अपनी प्रेमिका के लिए मैसेज लिखा और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने दीवार पर लिखा- ‘जाओ मेरी जान अब लौट कर नहीं आऊंगा, तुम खुश रहना।’ पुलिस दीवार पर लिखे सुसाइड नोट की जांच में जुट गई है। पुलिस ने कहा कि मामला प्रेम प्रसंग में सुसाइड का है। मृतक का नाम पंकज टोप्पो (23 वर्ष) है।
जानकारी के मुताबिक, जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरडीह का रहने वाला पंकज टोप्पो (22 वर्ष) 5 दिन पहले ही अपने दूर के मामा जीतन बघेल (23 वर्ष) के साथ मजदूरी की तलाश में अंबिकापुर आया था। जीतन बघेल बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भागवतपुर का रहने वाला है और पिछले डेढ़ साल से अंबिकापुर में रहकर मजदूरी करता है।
सप्ताहभर पहले जीतन अपने घर गया था। इस दौरान उसके रिश्ते में लगने वाला भांजा पंकज टोप्पो (22 वर्ष) भी उसके गांव भागवतपुर पहुंचा हुआ था। पंकज ने जीतन से कहा, वो भी उसके साथ अंबिकापुर में काम करना चाहता है। इसके बाद दोनों गांव से शहर आ गए। मामा जीतन अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाषनगर में दुलाल मंडल के मकान में किराए से रहता है। यहां वो भांजे पंकज को भी लेकर आ गया।
3 दिन मजदूरी करने के बाद जीतन 1 मई को ग्राम सरडीह में शादी में शामिल होने के लिए चला गया। 3 मई की शाम करीब 5 बजे वह अपनी पत्नी बसंती के साथ सुभाषनगर स्थित किराए के मकान में पहुंचा, तो दरवाजा भीतर से बंद था। आवाज देने और मोबाइल पर कॉल करने के बाद भी भांजे पंकज ने दरवाजा नहीं खोला, तो इसकी सूचना उसने मकान मालिक दुलाल मंडल को दी। जब दरवाजा तोडक़र देखा गया, तो पंकज का शव साड़ी से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।
इसके बाद तुरंत गांधीनगर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, तो यहां दीवार पर लिखा हुआ था- ‘जाओ मेरी जान अब लौट कर नहीं आऊंगा, तुम खुश रहना।’ पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और क्राइम सीन को सील कर दिया। पुलिस ने कहा कि दीवार पर लिखे सुसाइड नोट से साफ लग रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग में असफल रहने पर आत्महत्या का है। हालांकि हर एंगल से जांच की जा रही है।
पुलिस ने जशपुर में रहने वाले मृतक पंकज के परिवार को घटना की सूचना दे दी है। मामा जीतन और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि युवक का प्रेम प्रसंग किस लडक़ी के साथ था और सुसाइड के पीछे आखिर क्या वजह रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here