Home छत्तीसगढ़ CG : दोपहिया वाहन एवं मोबाईल फोन चोरी करने वाले 02 आरोपी...

CG : दोपहिया वाहन एवं मोबाईल फोन चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

239
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

रायपुर । दोपहिया वाहन एवं मोबाईल फोन की चोरी करने वाले 02 आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

चोरी के संबंध मे प्रार्थी अशोक वर्मा ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बड़े मुनगी में रहता है तथा खेती किसानी का काम करता है। दिनांक 10.05.2023 को प्रार्थी का रिश्तेदार निवासी पड़कीडीह बलौदा बाजार का मेहमान अपनी दोपहिया वाहन सी जी 04 एम सी 9319 से उसके घर आया था। जिसके पश्चात् रात्रि लगभग 08.30 बजे प्रार्थी तथा उसका रिश्तेदार चंदखुरी कौशल्या माता मंदिर दर्शन करने गये थे जहां दोपहिया वाहन को कौशल्या माता मंदिर के सामने खड़ी कर तथा अपना मोबाईल फोन वाहन की डिक्की में रखकर मंदिर के अंदर दर्शन के लिये गये थे, रात्रि में दर्शन पश्चात् जब वापस आकर देखे तो प्रार्थी के रिश्तेदार की दोपहिया वाहन खड़े किये स्थान पर नही थी। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के रिश्तेदार की दोपहिया वाहन को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 249/23 धारा 379, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी उसके रिश्तेदार सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात अरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी मंदिर हसौद निवासी रवि गोंड को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी बलदेव यादव के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को कारित करने के साथ-साथ दोपहिया वाहन में फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर उपयोग करना बताया गया।
जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दोपहिया वाहन एवं मोबाईल फोन जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी रवि गोंड पिता धर्मेन्द्र गोंड़ उम्र 22 साल आमातरिया थाना चंदखुरी फार्म थाना मंदिर हसौद रायपुर का रहने वाला है वहीं बलदेव यादव पिता गोपाल यादव उम्र 32 साल आमातरिया थाना आजाद चौक रायपुर हाल पता खुड़मुड़ा थाना अमरेश्वर जिला दुर्ग का रहने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here