Home छत्तीसगढ़ भाई के मकान में लाखों रूपये की चोरी करने वाला आरोपी भाई...

भाई के मकान में लाखों रूपये की चोरी करने वाला आरोपी भाई गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से चोरी की 14 तोला सोने के जेवरात जब्त, घटना की रात पूरा परिवार विवाह कार्यक्रम मे शामिल होने गये थे दूसरी जगह, पढ़िये पूरी खबर

461
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

रायपुर । भाई के मकान में लाखों रूपये की चोरी करने वाला आरोपी चचेरे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की 14 तोला सोने के जेवरात भी बरामद किया है।

प्रार्थी चंद्रशेखर सोनकर ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सोनकरपारा सत्ती मंदिर के पास पुरानी बस्ती में रहता है। प्रार्थी दिनांक 11.06.2023 को रात्रि सपरिवार विवाह कार्यक्रम में अपने ससुराल भाठागांव गया था तथा घर में प्रार्थी की दो बहने रूके थे। दिनांक 12.06.2023 को सुबह प्रार्थी की छोटी बहन रूम अंदर जाकर देखी तो बिस्तर में एक सोने का झुमका पडा था, तो वह अलमारी खोलकर देखी तो आलमारी में रखे सोने के जेवरात एवं नगदी रकम नहीं थे। जिसकी सूचना प्रार्थी को मिलने पर प्रार्थी घर आकर देखा तो आलमारी में रखें सोने के जेवरात एवं नगदी रकम तथा उपर कमरा में रखा मोबाईल फोन एवं लैपटॉप भी नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर में प्रवेश कर लाखों रूपये कीमत के उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 280/23 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी, उसकी बहन एवं घर के अन्य सदस्यों से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही आस-पास के लोगों से भी विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया। प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाने के साथ ही तरीका वारदात के आधार पर चोरी के प्रकरणों में हाल ही में जेल से रिहा हुए आरोपियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि दिनांक घटना को सोनकरपारा पुरानी बस्ती निवासी अमित सोनकर जो रिश्ते में प्रार्थी का चचेरा भाई है, को प्रार्थी के घर के आसपास देर रात्रि संदिग्ध हालत में देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अमित सोनकर की पतासाजी कर पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना के संबंध में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर अमित सोनकर द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।

आरोपी अमित सोनकर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की सोने के जेवरात 14 तोला, 01 नग लैपटॉप, 01 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 6,000/- रूपये जब्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

आरोपी अमित सोनकर रिश्ते में प्रार्थी का चचेरा भाई है, जिसका प्रार्थी के घर आना-जाना था। आरोपी को इस बात की जानकारी थीं कि दिनांक घटना की रात्रि प्रार्थी सपरिवार विवाह कार्यक्रम में अपने ससुराल भाठगांव गया है, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने प्रार्थी के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी अमित सोनकर पूर्व में भी दुष्कर्म एवं पॉस्को एक्ट के मामले में जेल निरूद्ध रह चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here