Home छत्तीसगढ़ मणिपुर के साथ स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ का जिक्र करने पर सीएम...

मणिपुर के साथ स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ का जिक्र करने पर सीएम बघेल को आपत्ति, कहा- यह ध्यान भटकाने के लिए है, दोनों राज्य की घटनाओं की नहीं हो सकती तुलना

168
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

रायपुर । मणिपुर के मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ का जिक्र बार-बार किए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह ध्यान भटकाने के लिए है. छत्तीसगढ़ में जो घटना घटी है, उसकी कोई तुलना मणिपुर की घटना से नहीं की जा सकती है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मणिपुर के साथ छत्तीसगढ़ का जिक्र जानबूझकर किया जा रहा है. जो इलेक्शन गोइंग स्टेट है, उसका नाम लेने के पीछे उद्देश यही है कि एक तीर से दो निशाना लगाया जाए, लेकिन वो असफल हैं. प्रधानमंत्री भी यही कर रहे थे, राजस्थान और छत्तीसगढ़ का नाम लिए थे. मणिपुर में डबल इंजन की सरकार है, लेकिन 99 दिन हो गया है उसमें वो कुछ कर नहीं पा रहे हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि ह्यूमन राइट ग्रुप मणिपुर नहीं जा रहा बल्कि छत्तीसगढ़ आ रहा है. उनका यहां स्वागत है, लेकिन वो मणिपुर तो जाए. दूसरी बात यह है कि केंद्र सरकार वीडियो वायरल करने वाले को खोज रही है, तो यह गलत दिशा में प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बीस सांसद आज मणिपुर रवाना हुए हैं. लोकसभा-राज्यसभा दोनों बाधित है. प्रधानमंत्री को हठधर्मिता छोडक़र लोकसभा और राज्यसभा दोनों में जवाब देना चाहिए.
बीजेपी की नई टीम पर साधा निशाना
बीजेपी की नई टीम पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अभी तो कार्यकारिणी में धरम लाल कौशिक को भी थोड़े दिन पहले लिए थे. चुनाव को देखते हुए इन लोगों का कद थोड़ा बढ़ाया गया है. लता उसेंडी भी डॉक्टर रमन सिंह के मंत्रिमंडल में रही हैं, सरोज पांडे की अपनी पहचान है. और छत्तीसगढ की किसी घटना की तुलना मणिपुर से नहीं की जा सकती है,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here