Home छत्तीसगढ़ भाजपा की महिला कार्यकर्ता से अभद्र व्यवहार का मामला : विष्णु देव...

भाजपा की महिला कार्यकर्ता से अभद्र व्यवहार का मामला : विष्णु देव साय ने कहा कार्यवाही नहीं होने पर करेंगे थाने का घेराव

377
0

जशपुर । मतदान का समय निकट आते ही चुनावी तापमान बढ़ने लगा है। रविवार को कुनकुरी के कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। उस वीडियो में श्री मिंज भाजपा की महिला कार्यकर्ता को धमकाते और उसका मोबाइल फोन छीनते दिखाई दे रहे हैं। बाद में पता चला कि यह वीडियो जोकारी गांव का है और वीडियो में दिख रही महिला जोकारी गांव की मंजू भगत पति रामेश्वर भगत है। मंजू ने कांग्रेस प्रत्याशी श्री मिंज के खिलाफ़ कुनकुरी थाने में लिखित शिकायत की है।
इधर, मामला सामने आने के बाद कुनकुरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग अपनी हार सामने देखकर बौखला गए हैं और ऐसी गिरी हुई हरकत पर उतर आए हैं। श्री साय ने कहा कि गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुंडागर्दी करने वालों को ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। स्थानीय विधायक की यह हरकत यह बताने के लिए काफी है कि महिला शक्ति का उनके मन में कितना सम्मान है। महिला से बदतमीजी और गुंडागर्दी करने वालों को जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि समय रहते संबंधित के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो ऐसे में हम थाने का घेराव करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here