Home छत्तीसगढ़ शासकीय एन. ई. एस. पीजी कालेज में हुआ राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम...

शासकीय एन. ई. एस. पीजी कालेज में हुआ राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन , नये मतदाताओं को बैच लगाकर किया गया सम्मानित, स्वीप कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नोडल अधिकारी एवं बूथ लेवल अधिकारी हुए सम्मानित

139
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर । भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती गीता नेवारे माननीय न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय जशपुर द्वारा आज शासकीय एन. ई. एस. पीजी कालेज जशपुर में उपस्थित मतदाताओं को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई और नवीन मतदाताओं को प्रतीकात्मक रूप से बैच लगाकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधीश श्रीमती गीता नेवारे ने इस मौके पर नये मतदाताओं का स्वागत करते हुए कहा कि देश के एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा मे यह एक महत्वपूर्ण कदम है। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करने का संकल्प लें। इसका अर्थ यह भी है कि युवा मतदाता अब महान लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंग के रूप में शामिल होकर अपना अधिकार एवं कर्तव्य का निर्वहन सही रूप में करें। वे न केवल स्वयं मतदान करें बल्कि विशेष पहल करते हुए दूरस्थ क्षेत्र में स्थित एवं थर्ड जेंडर के लोगों सहित अन्य मतदाताओं को भी प्रेरित कर शतप्रतिशत मतदाताओं को मतदान करने सहयोग करें।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री आरपी अचला ने कहा कि नये मतदाताओं का यह लोकतांत्रिक व्यवस्था में पहला कदम होगा। उन्होंने बताया कि दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा घर पर ही मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने के साथ ही लोकतंत्र में उन्हे सक्रिय रूप से भाग लेने की पात्रता हो जाती है। इसे गंभीरता से लेते हुए बेहतर समाज के निर्माण हेतु मतदान प्रक्रिया मे भाग लेवें। इसके साथ ही उन्होने नये मतदाताओ को जागरूक करने के अलावा हर स्तर के चुनाव मे भागीदारी करने की बात कही। इस दौरान मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधीश श्रीमती गीता नेवारे ने युवा मतदाताओं को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखने, देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, मतदान करने की शपथ दिलायी। साथ ही धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में इसके साथ ही स्वीप कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नोडल अफसर श्रीमती मगदली कुजूर, सहायक प्राध्यापक विजय भूषण शासकीय महाविद्यालय जशपुर एव बूथ लेवल अधिकारी श्रीमती शांता केरकेट्टा , श्रीमती हीरा कुमारी ताजन, श्रीमती जोशफीना एक्का को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नये मतदाताओं को मतदाता परिचय पत्र (ईपीक कार्ड) प्रदाय किया गया। इस अवसर पर श्री शैलेश पटवर्धन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री डमरूधर चौहान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री अनिल कुमार चौहान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्री महेश राज सचिव विधिक सेवा , श्री आई एल ठाकुर अपर कलेक्टर,संयुक्त कलेक्टर श्री आरपी अचला, एसडीएम श्री प्रशांत कुशवाहा, डॉ वी के रक्षित प्राचार्य, श्री डी आर राठिया सहायक प्राध्यापक, डॉ वी के तिवारी , प्राध्यापक गण, कॉलेज के छात्र-छात्राएं सहित निर्वाचन से संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here