Home छत्तीसगढ़ जिले को दो अतिरिक्त एंबुलेंस की सुविधा मिली, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील...

जिले को दो अतिरिक्त एंबुलेंस की सुविधा मिली, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना, रेफर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में किया जाएगा उपयोग

300
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जिले को दो अतिरिक्त एंबुलेंस की सुविधा मिली है। सीएम कैम्प बगिया में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने हरी झंडी दिखा कर,मरीजों की सेवा के लिए रवाना किया। सुनिल गुप्ता ने बताया कि जशपुर के लाल विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद,स्वास्थ्य सेवा में सुधार और सुदृढ़ करने का काम प्राथमिकता से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री का पदभार सम्हालने के बाद,सबसे पहले,प्रदेश की एंबुलेंस सेवा को सुधारने का कड़ा निर्देश अधिकारियों को दिया था। कैबिनेट की पहली ही बैठक में उन्होनें प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में जेनरिक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा था। इसी कड़ी में जशपुर जिले को दो अतिरिक्त संजीवनी एंबुलेंस उपलब्ध कराया है। उन्होनें बताया कि जशपुर जिला रेल सुविधा विहिन है। यहां आवागमन पूरी तरह से सड़क मार्ग पर निर्भर है। ऐसे में जब गंभीर बीमारी से जुझ रहे मरीजों को रेफर होने पर बड़े अस्पताल में जाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत होती है। स्वास्थ्य विभाग ने इस समय जिले में 108 की 14 संजीवनी वाहन सहित अन्य कुल मिलाकर 34 एंबुलेंस जिलेवासियों को उपलब्ध कराया है। लेकिन,बीते कुछ समय से एंबुलेंस सेवा के विस्तार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिलेवासियों की इस जरूरत को महसूस करते हुए,दो एंबुलेंस उपलब्ध कराया है। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरूषोत्तम सिंह, कुनकुरी मंडल के अध्यक्ष श्रीनायक मिश्रा,महादेवडांड़ के मंडल अध्यक्ष लखू राम,अरविंद गुप्ता, रवि यादव, देवदत्त सिंह, डा. इंद्रवार,108 संजीवनी के डीएम जितेंद्र कश्यप सहित स्वास्थय विभाग के आला अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

जिले में स्वास्थ्य सेवा विस्तार का हो रहा है काम :
उल्लेखनिय है,विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवा के विस्तार और सुदृढ़ करने के लिए तेजी से काम हो रहा है। साय सरकार की पहली बजट में जिले को कुनकुरी में 220 बिस्तर की क्षमता वाली सर्वसुविधायुक्त अस्पताल,4 उप स्वास्थ्य केन्द्रों का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में विस्तार करने के साथ ही जिला चिकित्सालय को आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसीत करने की घोषणा की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here