Home छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना : जशपुर जिले की महिलाओं को 10 मार्च को...

महतारी वंदन योजना : जशपुर जिले की महिलाओं को 10 मार्च को मिलेगी राशि, 2 लाख 32 हजार 426 महिलाओं के खाते में पहली किस्त की जाएगी हस्तांतरित, कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे पीएम श्री मोदी, करेंगे हितग्राहियों से सवांद

463
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

जशपुर । महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना की पहली किस्त कल 10 मार्च को जारी किया जाएगा। इसी के साथ अब इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है। जशपुर सहित प्रदेशभर की 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में कल एक-एक हजार रुपए जारी किया जाएगा। जिले में जशपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित मंत्रणा हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जुड़ेंगे साथ ही कई पात्र हितग्राहियों से सवांद भी करेंगे । जिले के 2 लाख 32 हजार 426 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए जिले भर में 2 लाख 50 हजार से अधिक महिलाओं ने आवेदन किए थे। दस्तावेज सत्यापन के बाद कुछ दिन पूर्व योजना की पात्र महिलाओं की अंतिम सूची जारी की गई थी ।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने के लिए महतारी वंदन योजना एक कारगर कदम है। जशपुर सहित प्रदेश भर की महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा इस योजना की शुरूआत की गई है। गांव से लेकर शहर तक महिलाओ में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। महिलाओं को इस योजना से प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि दी जाएगी। साल में कुल 12 हजार की राशि भी मिलेगी। योजना के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग, महिलाएं अपने बच्चे के कॉपी-किताब खरीदने और छोटे-छोटे घरेलू खर्च समेत अन्य खर्चों में उपयोग करेंगी । योजना से महिलाओं को आर्थिक बल मिलेगा और उनके हाथों में एक राशि रहेगी, जिसका उपयोग वे कर सकेंगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना को पहली प्राथमिकता के साथ मंजूरी दी थी । इस योजना का लाभ प्रदेश के मूल निवासी विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यकक्ता महिलाओं को मिलेगा। इस योजना में शामिल होने के लिए परिवार की आर्थिक आय ढाई लाख रुपए से कम वार्षिक रखी गई थी । इस योजना का लाभ विवाहित 21 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं को मिलेगा। एक हजार रुपए सरकार की ओर से मिलना भी उनके आर्थिक विकास के लिए फायदेमंद साबित होगा। महिलाओं को मिलने वाली इस योजना का लाभ से उनके आर्थिक दशा में सुधार आएगी। महिलाएं अपने बच्चों के बेहतर भविष्य बनाने में इस योजना से मिलने वाली राशि को बेहद उपयोगी मान रही हैं । महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने के लिए महतारी वंदन योजना एक कारगर कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here