Home छत्तीसगढ़ अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वशिष्ठ कम्युनिटी हाॅल जशपुर में वृहद...

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वशिष्ठ कम्युनिटी हाॅल जशपुर में वृहद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया सम्मानित, महिलाओं एवं बालिकाओं को कानून की जानकारी देकर अपराध एवं अपराधियों से दूर रहने तथा अपराध घटित पर तत्काल पुलिस को सूचित करने कहा गया

142
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

जशपुर । अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज वशिष्ठ कम्युनिटी हाॅल जशपुरनगर में वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन के अधिकारीगण, पुलिस विभाग के अधि./कर्म. एवं वृहद संख्या में आमजन उपस्थित थे, जिसमें अधिकतर संख्या महिलाओं की थी। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का आगमन पश्चात् दीप प्रज्जवलन कर उनका स्वागत किया गया।

जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कार्यक्रम को संबोधित कर महिलाओं के उत्थान के संबंध में शासन द्वारा किये जा रहे विभिन योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया साथ ही कार्यों की सराहना की गई। उन्होनें स्वयं के बारे में उदाहरण देते हुये बताया कि -एक महिला आज जशपुर की विधायक बन गई है, सभी महिलाओं को जागरूक रहना चाहिये अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से शिक्षा प्राप्त करने हेतु उचित वातावरण देने हेतु कहा गया। उक्त कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय श्रीमती शांति भगत के द्वारा भी संबोधित कर विभिन्न विषयों की जानकारी दिया गया।

कलेक्टर जशपुर श्री रवि मित्तल द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि महिलाएं एवं बालिकायें समाज की नींव है, बालक एवं बालिकाओ को समाज में समान अधिकार प्राप्त हैं। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु शासन एवं प्रशासन प्रतिबद्ध है। महिलाओं की आजीवीका बढ़ाने, विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

उपस्थित बालिकाओं को रोल माॅडल बनने हेतु प्रोत्साहित किया गया, जिससे कि अन्य लोग अनुकरण कर सके। उपस्थित महिलाओं को शिक्षा के महत्व को बताते हुये कहा गया कि सभी अपने बच्चों को जरूर पढ़ाये, शिक्षा से हम बेहतर जीवन जीने के साथ-साथ उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। आने वाले दिनों में प्रवासी मजदूरों के संबंध में बेहतर कार्य करने एवं उनसे लगातार संपर्क में रहने संबंधी बात कही गई, प्रवासियों के संबंध में एक जिला स्तर पर हेल्पलाईन नंबर भी जारी किया जायेगा। समाजसेवियों एवं व्यापारियों को उनके विशेष दिनों में नजदीकी स्कूल इत्यादि में जाकर बच्चों के साथ भोजन करने हेतु कहा गया साथ ही निःशक्तजनों को आने-जाने के लिये पास एवं ट्राईसाइकल प्रदाय किया गया।

पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशिमोहन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि जशपुर पुलिस समस्त मातृ शक्ति के साथ है, उनके सुख-दुःख का साथी है। पुलिस अधीक्षक द्वारा ”नोनी रक्षा रथ“ के बारे में एवं हेल्पलाईन नंबर 9479128400 के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुये 24 घंटे काॅल करके मद्द ली जा सकती है। पुरूष की शक्ति का स्त्रोत महिलायें हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा कविता पाठ किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा अभिनीत जागरूकता संबंधी शाॅर्ट फिल्म भी दिखाया गया। महिला एवं बालिकाओं को अपराध से बचना चाहिये, किसी प्रकार की घटना होने पर तत्काल अपने परिजनों को अवगत कराते हुये तत्काल पुलिस को सूचित करना चाहिये, जिससे कि अपराधियों पर कार्यवाही की जा सके, साथ ही आम जनता से अपील किया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं पर किसी प्रकार का अप्रिय घटना का सहभागी न बनें, न ही अपराधों को छुपाने का प्रयास करें। समाज में व्याप्त अंधविश्वास जैसे-टोनही प्रताड़ना, झाड-फूंक न कराकर तत्काल ईलाज हेतु अस्पताल जाने हेतु जागरूक किया गया। उपस्थित जनसमूह को नशा के दुष्परिणाम, सर्पदंश, पाॅक्सो एक्ट, ऑनलाइन ठगी, सायबर अपराध के संबंध में भी विस्तार से बताया गया। ग्राम में बाहर से आने वाले लोगों की पहचान कर तत्काल पुलिस को अवगत करावें। स्वयं को सुरक्षित रखने के संबंध में बताया गया तथा सोशल मीडिया-फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर का सावधानी एवं सुरक्षित तरीके से प्रयोग हेतु कहा गया।

संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के छात्रों द्वारा महिला जागरूकता संबंधी बेहतरीन नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली सुश्री आकांक्षा रानी, श्रीमती तेजल भगत, कोरवा जनजाति के उत्थान एवं शिक्षा में श्रीमती पंडरी बाई (शिक्षिका), चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ रेशमा बुलबुल केरकेट्टा, खेल में मानमती बाई, महिला बाल विकास विभाग से श्रीमती अल्पना, गोल्फ की अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी आकांक्षा कुमारी एवं अन्य क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं का उत्साहवर्धन कर उनके कार्यों की प्रशंसा कर उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदाय किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन एस.डी.ओ.पी. बगीचा श्रीमती निमिशा पाण्डेय एवं आभार प्रदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री उमेश कुमार कश्यप के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति भगत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता, कलेक्टर जशपुर श्री रवि मित्तल , पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशिमोहन सिंह , श्री अभिषेक कुमार जिला पंचायत सी.ई.ओ., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री उमेश कुमार कश्यप, एस.डी.ओ.पी. बगीचा श्रीमती निमिशा पाण्डेय, एसडीओपी जशपुर श्री राजेश देवांगन, उप पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर परमा, श्रीमती सिंह, सहित अन्य अधि./कर्मचारीगण, पत्रकारणगण, जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here