Home छत्तीसगढ़ क्लाइम्बर्स गैदरिंग इवेंट से जिले के देशदेखा क्लाइम्बिंग सेक्टर अंतर्राष्ट्रीय स्तर मे...

क्लाइम्बर्स गैदरिंग इवेंट से जिले के देशदेखा क्लाइम्बिंग सेक्टर अंतर्राष्ट्रीय स्तर मे हो रहा काफी प्रमुख, एक अंतराष्ट्रीय क्लाइम्बिंग समूह ने अपने वार्षिक क्लाइम्बिंग उत्सव हेतु देशदेखा का किया चयन

140
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

जशपुर । जिले के देशदेखा क्लाइम्बिंग सेक्टर ने संभाग को फिर से एडवेंचर के क्षेत्र में सुर्खियों में ला दिया है। देशदेखा में फरवरी में हुए अंतर्राष्ट्रीय क्लाइम्बर्स गैदरिंग इवेंट की खबर हाल में एडवेंचर समुदाय में काफी प्रमुख है।

मुख्य आयोजक स्वप्निल राचेलवार ने बताया की इस इवेंट का आयोजन देश और दुनिया भर से प्रचिलित एवं प्रसिद्ध क्लाइम्बर्स को जशपुर लेकर यहाँ की रॉक क्लाइम्बिंग एवं अन्य एडवेंचर से जुड़े खेलो की सम्भावनाओ का प्रचार करने हेतु किया था। ये इवेंट जशपुर स्थानीय गवर्नमेंट द्वारा समर्थित था एवं निजी संस्थान पहाड़ी बकरा एडवेंचर और जशप्योर के संयुक्त प्रयास के तहत किया गया था। जिसमे वेदिक वाटिका, काफी मीडिया और एड्वे नोम सर्विसेज ने अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान किया।

इस इवेंट में विश्वभर के क्लाइम्बर्स देशदेखा आए, खास जानने योग्य बात यह है की भारत के एक अंतराष्ट्रीय क्लाइम्बिंग समूह ने इस स्थान को अपने वार्षिक क्लाइम्बिंग उत्सव हेतु देशदेखा का चयन किया। इसके साथ ही देश के सुप्रसिद्ध हाई लाइनर, हर्षदीप पवार, नील एवं क्षितिज मित्तल ने भी देशदेखा में जशपुर की प्रथम हाई लाइन अंकित की।
बता दे की हाई लाइन एक ऐसा खेल है जिसमे प्रतिभागी सतह से काफी ऊपर दो ऊंचे बिंदुओं के बीच रस्सी या तार लगा कर उस पर चलता है, यह खेल हाल ही में भारत में प्रचलन में आया है तथा यह खेल अत्यंत खतरनाक और केवल पेशेवरों द्वारा ही किया जाता है। संभाग में ऐसा होना खुद में एक इतिहास है।

ज्ञात रहे की 20 से अधिक क्लाइम्बर्स इस क्षेत्र में आए और इसकी संभावनाओं का अन्वेषण किया और उन्होंने इसे बेहद सराहा। जिसमे से बेंगलुरु के प्रसिद्ध क्लाइम्बर्स गौरव जे ने भी हिस्सा लिया तथा देशदेखा को पेशेवर खिलाड़ियों हेतु एक आदर्श स्थल बताया। उनकी माने तो देशदेखा भारत में एक आदर्श एडवेंचर स्थल के मॉडल की तरह देखा जाना चाहिए, जहाँ कैंपिंग हेतु समर्पित स्थान, रोड सयोजकता एवं क्लाइबिंग जैसे खेल हेतु सरकार द्वारा अनुमति के साथ साथ पूर्ण सहयोग भी प्राप्त है। हाल ही में किये गए वर्कशॉप द्वारा प्रशिक्षित स्थानीय क्लाइम्बिंग गाइड्स और खिलाड़ियों ने बहार से आये लोगो के साथ गाइड के रूप में काम किया, जिससे उन्हें इस इवेंट के माध्यम से कुछ पैसे कमाने का भी मौका मिला। इसमें से सबसे प्रमुख नाम है रवि सिंह का, जिन्होंने हाल ही में अमेरिका के प्रसिद्ध रॉक क्लाइम्बिंग गाइड कोर्स के प्राथम चरण को सफलतापूर्ण ढंग से पूर्ण कर सर्टिफिकेट अर्जित किया है। इस इवेंट ने इस क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसरों को भी खोला है। क्लाइम्बर्स के साथ ही यहाँ कर्नाटक फिल्म के मशहूर अभिनेता हर्षिल कौशिक ने भी इस इवेंट में भाग लिया, उन्होंने कहा की इस जगह से जीवन और जीवनशैली के बारे में बहुत कुछ सिख के जा रहे हैं , जिनकी बड़े शहरों में लोगो को समझने की बहुत जरुरत है।

जशपुर के स्थानीय लोग ऐसे इवेंट और खेलो का भरपूर लाभ उठा रहे हैं और इससे उन्हें अपनी कौशल को निखारने तथा साझा करने का अवसर मिला है। इस प्रकार, यह इवेंट न केवल पर्यटकों को इस क्षेत्र का अनुभव करने का मौका देता है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा प्रदान करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here