Home छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना : किसानों को मिला धान खरीदी के अंतर की...

कृषक उन्नति योजना : किसानों को मिला धान खरीदी के अंतर की एकमुश्त राशि, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की किसानों से की गई एक और गारंटी हुई पूरी, जशपुर जिले के 32 हजार 720 किसानों के बैंक खाते में आए 279.46 करोड़ रूपए

215
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

जशपुर । छत्तीसगढ़ में आज कृषक उन्नति योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ हो गया है। जिसमें वर्चुअल माध्यम से देश के कृषि मंत्री श्री अर्जुन मुंडा सहित प्रदेश के मंत्रीगण जुड़े और जशपुर जिला सहित राज्य भर के पौने 25 लाख किसानों के बैंक खाते में 13 हजार 320 करोड़ रूपए का अंतरण किया गया।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के किसानों से 3100 रूपए क्विंटल की दर से धान खरीदी की गारंटी दी थी। इस गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना का प्रदेशव्यापी शुरूआत आज किया गया। इस योजना के तहत किसानों को आदान सहायता राशि का अंतरण उनके बैंक खातों में करने के लिए राज्य के सभी जिला मुख्यालयों सहित विकासखण्ड मुख्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित की गई।

जशपुर जिले में कलेक्ट्रेट कार्यालय जशपुर स्थित मंत्रणा हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जशपुर जिले से मुख्य अतिथि के रूप में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत आनलाईन के माध्यम से सीधे जुड़े थे।

जिले के 32 हजार 720 किसानों को इस योजना का लाभ मिला। जिन्हें धान खरीदी के अंतर की एकमुश्त राशि के तौर पर उनके बैंक खाते में 279.46 करोड़ रूपए अंतरित की गई।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय इस अवसर पर बालौद जिले से वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ के 24 लाख 72 हजार से ज्यादा किसानों को कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत अंतर की राशि मिली है। इसके लिए हमारे सभी अन्नदाताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आज हमारी सरकार के तीन महीने पूरे हो रहे हैं। तीन महीने पहले 13 दिसंबर को हमने शपथ ली थी। इन तीन महीनों में हम बड़े-बड़े काम कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता से हमारे मोदी जी ने जो वादा किया था उसे शपथ लेने के दूसरे ही दिन 14 दिसंबर को अपनी कैबिनेट की पहली बैठक कर 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास देने का निर्णय लिया। व्यापक रूप से अगले महीने से सभी के मकान बनना शुरू हो जाएंगे। हमने किसानों को दो वर्ष के पुराने बोनस का भुगतान सुशासन दिवस पर छत्तीसगढ़ के निर्माता श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर किया है। इसमें 3716 करोड़ रूपए किसानों को बोनस के रूप में वितरित किए गए हैं।

जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने इस अवसर पर सभी अन्नदाताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन हमारे किसान भाइयों के लिए महत्वपूर्ण दिन है। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हमारी सरकार किसान हितैषी कृषक उन्नति योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया है। इसके अंतर्गत आप सभी किसान भाइयों को अंतर की राशि 917 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से एकमुश्त राशि सभी के बैंक खाते में आज भेज दिए है। हमने चुनाव के दौरान जो घोषणा किया था उस वादा को आज पूरा किया गया। इसी के साथ आज एक और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पूरी हुई हैं।

दरअसल कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान के मूल्य के मान से अंतर की राशि दी गई है। जशपुर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में जिले के 33 हजार 720 किसानों से 3047498.80 क्विं धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई, जिसके एवज में किसानों को 665.27 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इस तरह योजना के तहत आज धान के मूल्य में अंतर की राशि 279.46 करोड़ रुपये का भुगतान किए जाने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की किसानों से की गई उक्त गारंटी भी पूरी हो गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here