Home छत्तीसगढ़ पुलिस ने पेमला में चल रहे खुड़खुड़िया जुआ के बड़े फड़ पर...

पुलिस ने पेमला में चल रहे खुड़खुड़िया जुआ के बड़े फड़ पर छापा मारकर 08 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों से नगद रकम भी बरामद, आरोपियों के विरूद्ध धारा 4, 6 जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

432
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। जशपुर जिले के थाना बागबहार क्षेत्र के पेमला में जुआ खेलने की शिकायत प्राप्त हो रही थी, जिसके बाद पुलिस ने रविवार दिनांक 17.03.2024 को पुनः रूपये-पैसे का दांव लगाकर खुड़खुड़िया जुआ खेले जाने की सूचना मुखबीर से प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा तत्काल प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव श्री भानुप्रताप चंद्राकर के नेतृत्व में विभिन्न टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देश के परिपालन में पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के बतायेनुसार जगह पर पहुंच कर घेराबंदी कर जुआ खेल रहे स्थानों पर दबिश दिया गया, रूपये-पैसे का दांव लगाकर खुड़खुड़िया जुआ खेल रहे कुल 08 आरोपियों को अभिरक्षा में लिया जाकर उनके कब्जे से जुआ का कुल नगदी रकम 23205 /- (तेइस हजार दो सौं पाॅंच रू.), 08 नग मोबाईल, 03 मोटर सायकल, खुड़खुड़िया गोटी 06 नग एवं टोकरी इत्यादि जब्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी विजय चौहान उम्र 38 साल निवासी पेमला, निजामुद्दीन खान उम्र 44 साल निवासी पोंगरो थाना कांसाबेल, चमार साय उम्र 42 साल निवासी बगईझरिया थाना बागबहार, केशबो यादव उम्र 40 साल निवासी बरटोली थाना कांसाबेल, जीवरधन यादव उम्र 25 साल निवासी बगईझरिया, सतीष चैहान उम्र 22 साल निवासी चंदागढ़ थाना पत्थलगांव, जीवनदान तिर्की उम्र 33 साल निवासी कुदईझरिया थाना बागबहार, एवं रवि भारद्वाज उम्र 23 साल निवासी कोयलाभदरा थाना कांसाबेल का कृत्य धारा 4, 6 जुआ एक्ट का पाये जाने से उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।

पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने कहा है कि जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी को जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है, सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here