Home छत्तीसगढ़ थाने से फरार दुष्कर्म का आरोपी शाहिद खान उर्फ शाहिल ओडिशा के...

थाने से फरार दुष्कर्म का आरोपी शाहिद खान उर्फ शाहिल ओडिशा के संबलपुर से गिरफ्तार, पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के कारण आरोपी के विरुद्ध धारा 224 भा.द.वि. का अपराध दर्ज

442
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

जशपुर। थाने से फरार दुष्कर्म के आरोपी शाहिद खान उर्फ शाहिल को पुलिस ने ओडिशा के संबलपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के कारण आरोपी के विरुद्ध धारा 224 भा.द.वि. का अपराध भी दर्ज किया गया है।

प्रार्थी पिता ने दिनांक 01.12.2023 को थाना बगीचा थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगाकर अपने साथ ले गया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर थाना बगीचा में धारा 363 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर प्रकरण की नाबालिग पीड़िता एवं आरोपी शाहिद खान उर्फ शाहिल के कोरबा में मौजूद होने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.12.2023 को कोरबा जाकर दबिश देकर आरोपी शाहिद खान उर्फ शाहिल को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया साथ ही पीड़िता को बरामद किया गया। पूछताछ में नाबालिग पीड़िता ने अपने साथ आरोपी द्वारा शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने की बात बताई। विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 366(क), 376(2), 376(2)(N) भा.द.वि. एवं 4, 6 पॉस्को एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी को रिमांड में भेजने की तैयारी की जा रही थी, इसी दौरान आरोपी मौका पाकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया, जिस पर उसके विरुद्ध पृथक से धारा 224 भा.द.वि. का अपराध दर्ज किया गया है। उक्त आरोपी बहुत शातिर किस्म का है जो बार-बार हमेशा अपना ठिकाना बदलता रहता है।

प्रकरण के फरार आरोपी शाहिद खान उर्फ शाहिल की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा एक विशेष टीम को लगाया गया था, टीम द्वारा जगह-जगह छापेमारी कार्रवाई की जा रही थी। पतासाजी के दौरान आरोपी के संबलपुर में मौजूद होने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस टीम रवाना किया गया, टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी शाहिद खान उर्फ शाहिल उम्र 20 साल निवासी बिमड़ा थाना बगीचा के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर उसे दिनांक 21.04.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में उप पुलिस अधीक्षक(अजाक/क्राइम) श्री भावेश समरथ, सउनि नसरुद्दीन अंसारी, प्र. आरक्षक 107 अनंत मिराज केरकेट्टा, प्र.आर. 213 लक्ष्मण सिंह, आर. नंदलाल यादव, आर. अमित टोप्पो, आर. अमित भगत एवं सायबर सेल से स.उ.नि. हरिशंकर राम, आर. 699 अनिल सिंह, आर. 634 सोनसाय भग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने कहा है कि आरोपी काफी शातिर किस्म का है, उक्त आरोपी को पकड़ने में साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, सेल के अधिकारी/कर्मचारियों को नगद ईनाम से पुरस्कृत किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here