Home छत्तीसगढ़ जशपुर पुलिस की कांबिंग गश्त, पूरे जिले में चलाया गया विशेष अभियान,...

जशपुर पुलिस की कांबिंग गश्त, पूरे जिले में चलाया गया विशेष अभियान, एसपी जशपुर के नेतृत्व में पुलिसिंग में कसावट लाने चलाया गया अभियान

221
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

जशपुर। दिनांक 29-30.04.2024 की रात्रि एसपी जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर जिले के समस्त थाना/चौकी द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में रात्रि 10 बजे से प्रातः 05 बजे तक कांबिंग गश्त चलाया गया, उक्त गश्त में संबंधित अनुविभाग के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भी सम्मिलित रहे, गश्त में रवाना करने के पूर्व सभी को बारीकी से ब्रीफ किया गया, इस दौरान पूरे जिले में 500 से अधिक अधिकारियो व कर्मचारियों द्वारा एक साथ अभियान चलाया गया।

चेकप्वाइंट तथा गश्त दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा प्रत्येक वाहनों की बारीकी से जांच कर आवागमन के कारण के साथ उनके आने-जाने का कारण एवं पहचान पत्र की तस्दीक गया, इस दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही किया गया

जशपुर अनुविभाग के थाना सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा 107, 116(3) के तहत-38, चौकी मनोरा द्वारा 04, चौकी आरा-01, थाना आस्ता-15, थाना दुलदुला-10 कुल-68 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। थाना सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा धारा 151 द.प्र.सं. में 02, धारा 109 सी.आर.पी.सी. के तहत् 24 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। थाना आस्ता द्वारा आबकारी एक्ट के तहत् कुल 03 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है।

थाना सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा अवैध रूप से तलवार लेकर डराने-धमकाने के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत् 04 प्रकरणों में आरोपी कुणाल गुप्ता उम्र 32 साल निवासी सरनाटोली जशपुर, निजाम खान उम्र 30 साल निवासी चीरबगीचा, 3-विनीत एक्का उम्र 27 साल निवासी करमटोली गिरांग, अनुज प्रधान उम्र 34 साल निवासी खरसोता के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

थाना लोदाम द्वारा नशीली दवा का झारखंड की ओर से तस्करी करते आ रहा आरोपी नौशाद खान उम्र 26 साल निवासी साईंटांगरटोली के कब्जे से 50 नग कोरेक्स सिरप एवं 400 नग कैप्सूल एवं मोटर सायकल जब्त कर उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत् न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

कुनकुरी अनुविभाग के थाना कुनकुरी द्वारा 01 स्थाई वारंट, 107, 116(3) के तहत-51, थाना तपकरा द्वारा 08, धारा 109 सीआरपीसी के तहत् थाना कुनकुरी 35 प्रकरण, थाना तपकरा द्वारा 02, धारा 110 सीआरपीसी के तहत् थाना कुनकुरी 01 प्रकरण, थाना तपकरा द्वारा 01, धारा 151 के तहत् कुनकुरी द्वारा 03, आबकारी एक्ट के 02, एवं एमव्ही एक्ट के 25 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है।

थाना कुनकुरी द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत् 02 प्रकरण नेल्सन कुजूर उम्र 31 साल निवासी गिनाबहार, अमित किण्डो उम्र 44 साल निवासी हर्राडांड़ के तहत् कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

बगीचा अनुविभाग के थाना बगीचा द्वारा 107, 116(3) के तहत-15, धारा 109 सीआरपीसी के तहत-05, धारा 151 जा.फौ. के तहत् 01, आबकारी एक्ट के 02 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। साथ ही क्षेत्र के निगरानी, गुण्डा बदमाशो की चेकिंग कर उन्हें थाना हाजिर के निर्देश दिये गये हैं।

पत्थलगांव अनुविभाग के थाना पत्थलगांव द्वारा 107, 116(3) के तहत-12, थाना बागबहार द्वारा-05, थाना तुमला द्वारा 01, धारा 109 सीआरपीसी के तहत् थाना पत्थलगांव बागबहार द्वारा 02-02 प्रकरण, धारा 110 सीआरपीसी के तहत् चैकी कोतबा 01 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। आबकारी एक्ट के तहत् थाना बागबहार द्वारा 01 प्रकरण में कार्यवाही की गई है। साथ ही क्षेत्र के निगरानी, गुण्डा बदमाश की चेकिंग कर उन्हें थाना हाजिर के निर्देश दिये गये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here