Home छत्तीसगढ़ जशपुर जिले में आचार संहिता के दौरान 1147 बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों...

जशपुर जिले में आचार संहिता के दौरान 1147 बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, कई भेजे गये जेल, 03 गुण्डा बदमाशों के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही, अर्द्धसैनिक बलों के साथ मिलकर सभी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों को दिया गया कड़ा संदेश, देखिए वीडियो

216
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर । जशपुर जिले में आचार संहिता के दौरान 1147 बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है । इनमें से कई लोगों को जेल भी भेजा गया है वहीं 03 गुण्डा बदमाशों के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही भी की गई है।

लोकसभा चुनाव 2024 हेतु दिनांक 16.03.2024 को आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरांत पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना/चौकी द्वारा लगातार अभियान चलाकर बदमाश, असामाजिक तत्वों, अवैध शराब, गांजा, विभिन्न नशीली दवाओं के तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करते हेतु उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

विगत वर्षों में नक्सल प्रभावित रहे विभिन्न ग्रामों का 05 बार एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही की गई है एवं समय-समय पर दिगर राज्य की पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त सर्चिंग अभियान/कांबिंग गश्त चलाया गया है। पुलिस द्वारा क्षेत्र के होटल, ढाबा, लाॅज, बस स्टैंड एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील ईलाकों में नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया है। जिले में पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ मिलकर सभी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया है।

जशपुर जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रभावी चेकिंग हेतु अन्तर्राज्यीय बार्डर चेक पोस्ट सहित सीमावर्ती सरहदी क्षेत्रो में अंर्तजिला चेक पोस्ट की व्यवस्था कुल 10 जगह भलमंडा (लोदाम), डडगांव, सकरडेगा (आरा), कोल्हेनझरिया, लावाकेरा, उपरकछार, कांची (आस्ता), सुखरापारा, सुरंगपानी, तिलडेगा पर की गई है। इन चेक पोस्ट पर गुजरने वाले वाहनों की पूरी तरह चेकिंग करने के उपरांत वाहनों का नंबर, वाहन चालक का नाम एवं पहचान दर्ज की जा रही है, साथ ही 03 फ्लाईंग स्कवायड को भी तैनात किया गया है।

दिनांक 16.03.2024 से दिनांक 04.05.2024 तक की अवधि में जशपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर कुल 167 प्रकरणों में 1646.945 लीटर कीमती लगभग 1,39,455 /-(एक लाख उनचालीस हजार चार सौ पछपन रू.) का जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नारकोटिक्स एक्ट के तहत् कुल 04 प्रकरण में कुल 115250 रू. का मादक पदार्थ जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मादक पदार्थ गांजा के कुल 02 प्रकरणों में कार्यवाही कर आरोपियों से 8.960 किलोग्राम कीमती 90 हजार रू. का जब्त किया किया गया है। प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप तस्करी के 01 प्रकरण में 50 नग कोडिन सिरप कीमती 8500 रू. एवं नशीला टेबलेट के 01 प्रकरण में 1072 नग टेबलेट कीमती 16750 रू. जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विभिन्न न्यायालयों से जारी गिरफ्तारी वारंट-339 एवं स्थाई वारंटी 115 तामील कराकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। माननीय न्यायालय द्वारा वारंटियों के जेल वारंट जारी करने पर वारंटियों को जेल दाखिल किया गया है। इन वारंटियों के विरूद्ध माननीय न्यायालय की ओर से वारंट निर्गत किया गया था। वारंट निर्गत होने के बाद से अभियुक्त फरार चल रहे थे, पुलिस द्वारा मुखबीर लगाकर एवं अभियान चलाकर इन्हें पकड़ा और कोर्ट में पेश किया गया है।

प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के तहत् धारा 109 दं.प्र.सं. के तहत् कुल 89 प्रकरण में कार्यवाही कराया गया है एवं 13 प्रकरणों में बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही की गई है। धारा 110 दं.प्र.सं. के तहत्-08, धारा 151 दं.प्र.सं. के तहत्-60, धारा 107, 116(3) के तहत् 983 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है एवं 532 प्रकरणों में बाउण्ड ओब्हर कराया गया है। धारा 145 दं.प्र.सं. के तहत्-06 कार्यवाही की गई है एवं 02 प्रकरण में बाउण्ड ओव्हर कराया गया है।

लघु अधिनियम् के तहत् आर्म्स के तहत् 06 प्रकरण, एम.व्ही. एक्ट के तहत् 1451 प्रकरण, जुआ एक्ट के तहत् 03 प्रकरण, ई.सी. एक्ट के तहत् 01 प्रकरण दर्ज कर सभी प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

जिले के 03 गुंडा बदमाश नारायण यादव निवासी बटईकेला थाना कांसाबेल, दिलीप गुप्ता निवासी पुरानी बस्ती पत्थलगांव एवं विक्की घासी निवासी गढ़ाटोली (जशपुर) के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गई है। इन पर हत्या, हत्या का प्रयास, छेड़छाड़, मारपीट, दुष्कर्म, झूठी शिकायत, अत्याचार, चोरी, नकबजनी करने जैसे अनेकों गंभीर अपराध दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि’आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से लगातार बदमाश, असामाजिक तत्वों, अवैध शराब, गांजा, जुआ, नशीली पदार्थों के तस्करों एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है, जशपुर पुलिस का पूरा प्रयास है कि शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा चुनाव संपन्न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here