Home छत्तीसगढ़ यशस्वी जशपुर ने बोर्ड परीक्षा में जशपुर का बढ़ाया यश, जिले से...

यशस्वी जशपुर ने बोर्ड परीक्षा में जशपुर का बढ़ाया यश, जिले से 12 विद्यार्थी प्रदेश टॉप-10 प्रावीण्य सूची में सम्मिलित, लगातार दूसरे वर्ष कक्षा 10वीं में प्रदेश टॉपर जशपुर से सिमरन शब्बा बनी प्रदेश टॉपर

187
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

जशपुर । जिला कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जशपुर जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने हेतु संचालित यशस्वी जशपुर कार्य योजना की बदौेलत जशपुर जिले के 11 बच्चों ने कक्षा 10 वीं की प्रावीण्य सूची में एवं 1 बच्चे ने कक्षा 12 वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर जिले को गौरान्वित किया है।

यशस्वी जशपुर कार्ययोजना जशपुर जिले के लिए विद्यालयीन स्तर पर वरदान साबित हो रही है । जिसके कारण इस जिले के बच्चे बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर रहे हैं वही प्रदेश में 10 वीं प्रावीण्य सूची मे स्थान बनाने वाले जिलों मेें लगातार दूसरे वर्ष जशपुर जिला अव्वल रहा है ।

राज्य की प्रावीण्य सूची में सम्मिलित विद्यार्थियों मे 01 संकल्प जशपुर , 02 संकल्प पत्थलगांव, 06 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम जशपुर, 03 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम पत्थलगांव, 01 प्रयास आवासीय विद्यालय जशपुर से हैं।

कक्षा 10 वीं में 99.50 प्रतिशत् के साथ सिमरन शब्बा सेजेस अंग्रेजी माध्यम जशपुर ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही इस वर्ष कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में इन विद्यार्थियों ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है – सेजेस अंग्रेजी माध्यम जशपुर से 98.33 प्रतिशत के साथ श्रेयांश कुमार यादव ने तृतीय स्थान, संकल्प जशपुर से 98.17 प्रतिशत के साथ अर्पिता शैली कुजूर ने चतुर्थ स्थान, सेजेस अंग्रेजी माध्यम जशपुर से 97.83 प्रतिशत के साथ दिमित्रा सिंह खडग ने छठवां स्थान, संकल्प पत्थलगांव से 97.83 प्रतिशत के साथ रसिना चौहान और प्रीति समदूर दोनों ने छठवां स्थान, सेजेस अंग्रेजी माध्यम जशपुर से 97.67 प्रतिशत के साथ उमा बरेठ ने सातवां स्थान, सेजेस अंग्रेजी माध्यम पत्थलगांव से 97.67 प्रतिशत के साथ करिना सिंह ने सातवां स्थान, सेजेस अंग्रेजी माध्यम पत्थलगांव से 97.33 प्रतिशत के साथ सलोनी सिंह ने नवां स्थान, सेजेस अंग्रेजी माध्यम जशपुर से 97.17 प्रतिशत के साथ मोना यादव ने दसवां स्थान, प्रयास आवासीय विद्यालय जशपुर से 97.17 प्रतिशत के साथ आयुष साहू ने दसवां स्थान प्राप्त किया हैं।

कक्षा 12 वीं में आयुषी गुप्ता ने सेजेस अंग्रेजी माध्यम जशपुर से 96.80 प्रतिशत के साथ पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया हैं। विद्यार्थियों की इस सफलता पर कलेक्टर जशपुर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी पी.के. भटनागर, संकल्प जशपुर के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता, यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा, अवनीश पाण्डेय, शिक्षक ज्योति श्रीवास्तव, ममता सिन्हा, मनीषा भगत, अश्विनी सिंह, दिलीप सिंह, प्रभात मिश्रा, दीपक ग्वाला, राजेन्द्र प्रेमी, शांति कुजूर, मुकेश वर्मा, शिव सुन्दर यादव, छत्रशाल पटेल, नितेश गुंजन पैंकरा स्टाफ टी.सी.कश्यप, दिलीप राम, दीपक महतो, प्रदीप नायक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here