Home छत्तीसगढ़ सुबह 8.00 बजे से होगी मतो गिनती ,स्थल पर तीन लेयर में...

सुबह 8.00 बजे से होगी मतो गिनती ,स्थल पर तीन लेयर में होगी सुरक्षा व्यवस्था, कैमरों से भी होगी निगरानी, मोबाइल, स्मार्ट वॉच, पेन, गुटखा पर प्रतिबंध

287
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

जशपुर । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु जशपुर जिले में मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों तथा मतगणना हॉल में अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से मतगणना का कार्य किया जाएगा। मतगणना 04 जून 2024 को शासकीय आदर्श उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय डोड़काचौरा, में प्रातः 08.00 बजे से मतगणना कक्ष में प्रारंभ किया जायेगा। जिस हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतगणना कार्य के लिए 14 टेबल लगाया गया है।
जशपुर 24 राउंड और कुनकुरी एवं पत्थलगांव 20 राउंड के होंगे :
मतदान की गोपनीयता बनाये रखने संबंधी लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 128 के प्रावधानों को रिटर्निग अधिकारी द्वारा पढ़कर सुनाया जायेगा। मतगणना सुबह 08.00 बजे से प्रारंभ होगी। विधानसभावार मतगणना का कार्य किया जायेगा। जिसमें जशपुर का 24 राउंड में, कुनकुरी का 20 राउंड में तथा पत्थलगांव का 20 राउंड में मतगणना का कार्य किया जायेगा।

रिटर्निंग ऑफिसर के दिशा-निर्देशों का करना होगा पालन :
मतगणना हॉल में मतगणना के दौरान अनुशासन एवं गरिमा बनाई रखी जायेगी। रिटर्निंग ऑफिसर किसी को भी जो रिटर्निंग ऑफिसर के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करता है उसे मतगणना हॉल से बाहर भेज सकता है। मतगणना पर्यवेक्षक ईव्हीएम के कन्ट्रोल यूनिट पर परिणाम वाले बटन को दबाने के समय सभी अभ्यर्थियों, गणना अभिकर्ता को कंट्रोल यूनिट का डिस्प्ले पैनल दिखायेगा ताकि वे कन्ट्रोल यूनिट के डिस्प्ले पैनल पर प्रदर्शित प्रत्येक अभ्यर्थी के पक्ष में डाले गये मतों को नोट कर सकें। प्रत्येक गणना अभिकर्ता को प्रारूप 17 सी का भाग-2 मतगणना के प्रत्येक चरण में दिया जायेगा एवं उसकी पावती ली जायेगी। यदि किसी गणना अभिकर्ता की इच्छा परिणाम को ईव्हीएम पर एक या एक से अधिक बार दिखाए जाने की हो तो ऐसा मतगणना पर्यवेक्षक द्वारा गणना अभिकर्ताओं की संतुष्टि के लिए किया जाएगा।

परिणाम की जानकारी वेबसाइट पर होगी उपलब्ध :
मतगणना दिवस को राउंडवार परिणाम की जानकारी प्रातः 08.00 बजे से htts: results.eci.gov.in एवं वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। प्रत्येक मतगणना हॉल में अभ्यर्थियों, गणना एजेंटो तथा रिटर्निग, सहायक रिटर्निग आफिसर तथा गणना में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के लिए अलग-अलग प्रंवेश द्वारा बनाया गया है। सभी अभ्यर्थियों, गणना एजेंटों एवं उनके निर्वाचक एजेंटो को पहचान पत्र रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जारी किये गये हैं। सभी को अपने परिचय पत्र के साथ मतगणना स्थल शासकीय आदर्श उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय डोड़काचौरा में संबंधित विधानसभा के मतगणना हॉल में प्रातः 06.00 बजे तक अनिवार्य रूप से प्रवेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

मीडिया सेंटर में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति :
मीडिया प्रतिनिधियों के लिए मतगणना हॉल के समीप मीडिया सेंटर बनाया गया है। मीडिया सेंटर में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति रहेगी, लेकिन मतगणना हॉल में मोबाइल फोन ले जाना और मीडिया प्रतिनिधियों का बैठना प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना केन्द्र में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जहाँ प्रत्येक स्तर पर पहचान पत्र की जांच उपरांत ही प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना केन्द्रों के पहले और बाहरी स्तर पर जिला पुलिस बल की तैनाती होगी, जहाँ से 100 मीटर का क्षेत्र पैदल यात्री क्षेत्र (पेडेस्ट्रीयन जोन) होगा। मतगणना परिसर में प्रवेश के लिए 01 प्रवेश द्वार की विधिवत बैरिकेडिंग की गई है। किसी भी वाहन को पैदल यात्री क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रवेश कर्ताओं की पहचान की जांच करने के लिए 01 वरिष्ठ मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त स्थानीय पुलिस बल की व्यवस्था होगी। सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किए गए फोटो आईडी कार्ड वाले व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्राधिकार पत्र के आधार पर ही मीडिया की एंट्री होगी । मीडिया प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्राधिकार पत्र प्रवेश स्थल पर दिखाना होगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्राधिकार पत्र के अतिरिक्त अन्य परिचय पत्र मान्य नहीं किये जायेंगे।

मतगणना स्थल पर तीन लेयर में होगी सुरक्षा व्यवस्था, कैमरों से भी होगी निगरानी :

मतगणना शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था होगी। यहां जगह-जगह पर कैमरे भी लगाए गए हैं। मतगणना कक्ष में मोबाइल फोन, घड़ी, पेन, लैपटॉप, आईपैड, हथियार, माचिस, ज्वलनशील पदार्थ सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here