Home छत्तीसगढ़ नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी बादल रायगढ़ से गिरफ्तार,...

नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी बादल रायगढ़ से गिरफ्तार, आरोपी पूर्व से विवाहित है एवं अपने बच्चे को नाबालिग बालिका की गोद में रखकर घूमा रहा था

305
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

जशपुर । नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी बादल को पूलिस ने रायगढ़ से गिरफ्तार किया है।
आरोपी पूर्व से विवाहित है एवं अपने बच्चे को नाबालिग बालिका की गोद में रखकर घूमा रहा था।

थाना नारायणपुर क्षेत्र का एक पिता ने थाना में जाकर सूचना दिया कि इसकी नाबालिग पुत्री उम्र 16 साल दिनांक 22.05.2024 की रात्रि में खाना खाकर बड़ी बहन के पास सो गई थी, दूसरे दिन प्रातः में देखे कि इसकी पुत्री घर में नहीं है, आस-पास पता तलाश किये, उसका मोबाईल भी बंद था। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर धारा 363 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान सायबर सेल एवं मुखबीर के सहयोग से अपहृता का लोकेशन दिनांक 04.06.2024 को रायगढ़ में पता चलने पर आगामी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा तत्काल उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेश समरथ के नेतृत्व में थाना नारायणपुर से एक टीम रायगढ़ भेजी गई, टीम द्वारा टारपाली थाना चक्रधरनगर के मोहल्ले में जाकर पतासाजी की जा रही थी उसी दौरान नाबालिग पीड़िता एवं संदेही बादल दोनों रोड में पैदल जाते हुये मिले, उनके पास एक 02 साल का बच्चा भी था। पुलिस टीम द्वारा उनको रोककर पूछताछ किया गया इसी दौरान पुलिस को पता चला कि वह बच्चा बादल कुमार का है, बादल सिंह की पत्नि कुछ दिन पूर्व अपने बच्चों को छोड़कर मायके में रह रही है। पुलिस द्वारा बादल कुमार को अभिरक्षा में लेकर वापस थाना लाया एवं नाबालिग बालिका को बरामद कर उसके परिजनों को सौपा गया।

पुलिस द्वारा बादल कुमार से पूछताछ करने पर वह बताया कि वह रायगढ़ में काम करता है। उसका नाबालिग बालिका से विगत 03-04 माह से प्रेम संबंध है, उसे शादी करने का झांसा देकर दिनांक 16.04.2024 को दुष्कर्म किया है। बादल कुमार ने पूर्व से नाबालिग बालिका के साथ बातचीत कर दिनांक 23.05.2024 के प्रातः में 04 बजे बस से नाबालिग को कुनकुरी से रायगढ़ बुलाया एवं अपने बच्चे को साथ में रखने हेतु कहा, तब बादल कुमार ने अपने एक परिजन को फोन कर अपने बच्चे को कुनकुरी बस स्टैंड में लाने हेतु कहा, उक्त बच्चे को बादल कुमार के एक परिजन ने नाबालिग बालिका के गोद में रख दिया। तत्पश्चात् नाबालिग बालिका 10 बजे रायगढ़ पहुंची एवं एक अन्य व्यक्ति के मोबाईल से बादल कुमार को फोन कर सूचना दी, फिर बादल सिंह ने नाबालिग बालिका को वहां एक मोहल्ले में किराये के मकान में ले जाकर दिनांक 23.04.2024 से 04.06.2024 तक शादी करने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। बादल कुमार ने मकान मालिक को नाबालिग बालिका को अपनी पत्नी एवं बच्चे को स्वयं का बताया था, अभियुक्त बादल कुमार उम्र 25 साल निवासी नवाटोली थाना कुनकुरी का कृत्य उपरोक्त धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर उसे दिनांक 05.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

विवेचना कार्यवाही, अभियुक्त की पतासाजी एवं बरामदगी में उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेश समरथ, थाना प्रभारी नारायणपुर उप निरीक्षक सतीश सोनवानी, उप निरीक्षक शिव कुमार यादव, प्र.आर. 323 रामानुजम पाण्डेय, आर. 538 सुभाष साय पैंकरा, आर. 602 प्रदीप भगत, आर. धनेष्वर राम का सराहनीय योगदान रहा है।

पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में इस तरह की घटनाओं पर संवेदनशीलता के साथ पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही की जा रही है, आरोपी की गिरफ्तारी, अपहृता की पतासाजी में सम्मिलित सभी अधि./कर्मचारियों को नगद ईनाम से पुरष्कृत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here