Home छत्तीसगढ़ स्वयंभू प्रकट श्री गणेश मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम रनपुर में हुआ...

स्वयंभू प्रकट श्री गणेश मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम रनपुर में हुआ आयोजित, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

461
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर। जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रनपुर में श्री गणेश मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए है। उन्होंने नवनिर्मित मंदिर में पूजा-पाठ कर परिसर में पौधा रोपण भी किया।

ग्राम रनपुर सहित आसपास के लोगों के सहयोग से रनपुर में श्री गणेश जी भगवान का भव्य मंदिर निर्माण कराया गया है। इस नव निर्मित मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आज 11 जून 2024 को आयोजित किया गया ,जिसमें प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर यहां सभा भी आयोजित की गई जिसमें हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। उक्त सभा को मंत्री सहित मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा संबोधित किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि जशपुर जिले की जनता ने अपने चहेते नेता को आज प्रदेश की बागडोर सौंपा है। प्रदेश मुखिया के रूप में आज आदिवासी नेता और बेटा आपकी सेवा कर रहे हैं। मुझे प्रतिनिधि के रूप में मुख्यमंत्री जी ने आपके बीच भेजा है। हमारी सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है योजना बना कर धरातल पर उतार रही है। किसान, महिला,युवा सबको सरकार साथ लेकर चल रही है। आने वाले पाँच सालों में जशपुर जिले की विकास के लिए हमारी सरकारी कोई कसर नहीं छोड़ेगी। विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हम हर दिशा में काम कर रहे हैं। जनता का आशीर्वाद हमारी ताकत है यह आशीर्वाद और प्यार बना रहे। उन्होंने आगे कहा कि श्री गणेश मंदिर निर्माण समिति की जो भी मांग है वे हमें बताएँ हमारे नेताओं को बताएँ श्री विष्णुदेव साय जी बिलकुल पूरा करेंगे।

कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के साथ जशपुर राजपरिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। रनपुर शुरू से ही राजपरिवार का चहेता गांव रहा है। स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव रनपुर को खूब पसंद करते थे । रनपुर में उनका बड़ा भंडार है और हमेशा वे दिल्ली-रायपुर से होकर आते तो महीने में एक बार रनपुर जरूर आते थे । जहां मंदिर का निर्माण हुआ है वहां स्व. दिलीप सिंह जूदेव ने शुरुआत में 10000 रुपये का सहयोग राशि देकर मंदिर निर्माण की नींव रखी थी। उस समय उनके बड़े बेटे स्व. शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव को भी रनपुर से खूब लगाव था। वे स्वयं रनपुर पहुंचकर मंदिर के लिये जमीन का चयन किया था। आज भी रनपुर वासी स्व. शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव के सारी यादों को समेटकर रखें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here