Home छत्तीसगढ़ शहीद जवान ‘नितेश एक्का अमर रहें’ के नारों से गूंजा जशपुर ,आंखों...

शहीद जवान ‘नितेश एक्का अमर रहें’ के नारों से गूंजा जशपुर ,आंखों में आंसू लिए शहीद को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचते ही रो पड़ा पूरा गांव

703
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

जशपुर । नारायणपुर जिले के अंतर्गत ओरछा में नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए जशपुर की माटी के लाल शहीद आरक्षक श्री नितेश एक्का को श्रद्धांजलि देने आज पूरा जशपुरनगर उमड़ पड़ा। पार्थिव शरीर को जशपुर से लगे ग्राम चराईडाँड़ स्थित शहीद के पैतृक गांव लाया गया तो यहां आंखों में आंसू लिए शहीद को श्रद्धांजलि देने विसाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। वही जैसे ही बेटे का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो मां की चीखें निकल गईं। मां की ममता का आंचल अपने लाडले नितेश को पुकार रही थी। भाई और परिजन आंखों में आंसू लिए खुद को संभालते रहे । यही नहीं पूरे गांव में मातम सा पसरा रहा। हर कोई आखरी बार नितेश को देखना चाह रहा था। हर कोई उससे बात करने की कोशिश कर रहा था। कुछ दिन पहले ही जब शहीद नितेश अपने गांव आया था, तब किसी ने भी नहीं सोचा था कि इसे आखिरी बार देख रहे है। हमेशा हंसते मुस्कुराते आने वाला नितेश घर के साथ ही पूरे गांव के लोगों में आंसू देकर जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शहीद जवान को विनम्र श्रद्धांजलि दीं :

शुक्रवार को नारायणपुर जिले के अंतर्गत ओरछा में हुए मुठभेड़ में नक्सलियों से लोहा लेते हुए जशपुर के ग्राम चराईडाँड़ की माटी के लाल आरक्षक श्री नितेश एक्का शहीद हो गए थे। जिसके बाद आज सर्वप्रथम राजधानी रायपुर स्थित चौथी बटालियन माना में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित अन्य नेताओं ने शहीद जवान श्री नितेश एक्का को पुष्प अर्पित कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी और पार्थिव शरीर को कांधा दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय नए कहा कि यह शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, हम नक्सलियों का खात्मा होने तक चुप नहीं बैठेंगे।

अमर शहीद जवान का पार्थिव शरीर एयरफोर्स के विशेष विमान लाया गया :

रायपुर से जैसे ही शहीद के पार्थिव शरीर को सेना के विशेष विमान से जशपुर पुलिस लाइन हैलीपेड पहुंचा तो शहीद के परिजनों और ग्रामीणों सहित नगर के जनसमूह वीर जवान को श्रद्धांजलि देने उमड़ पड़ा। विमान से उतारते समय पार्थिव शरीर शहीद के परिजन और पूर्व राज्यसभा सांसद जशपुर राजा रणविजय प्रताप सिंह जूदेव, विक्रमादित्य सिंह जूदेव सहित अन्य लोगों ने कांधा दिया। जिसके बाद विशेष वाहन से नगर भ्रमण कराते हुए हुए गांव की ओर ले जाया गया। इस दौरान जशपुर बस स्टैंड पर यहां के व्यपारी संघ, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दीं। इसी तरह सिटी कोतवाली के पास थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारियों और क्रमचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दीं। नगर भ्रमण के दौरान क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग, क्या महिला और क्या युवा सभी शहीद जवान के अंतिम दर्शन के लिए पहुँचते रहे। इस दौरान ‘शहीद जवान नितेश एक्का अमर रहें’…जब तक सूरज चाँद रहेगा.. दुनिया में अमर शहीद नितेश का नाम रहेगा.. जैसे नारों से पूरा नगर और गांव गूंजता रहा।

शहीद जवान को गार्ड आफ ऑनर दिया गया :

शहीद जवान को उनके पैतृक गांव में पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि दीं। जिसमें प्रमुख रूप से सरगुजा संभाग के आईजी श्री अंकित गर्ग, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, एसडीएम श्री प्रशांत कुशवाहा,एएसपी श्री अनिल कुमार सोनी सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी। शहीद जवान को गार्ड आफ ऑनर भी दिया गया और रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद राजा रणविजय प्रताप सिंह जूदेव, विक्रमादित्य सिंह जूदेव, श्रीमती शांति भगत जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व नपा अध्यक्ष हीरू राम निकुंज, श्रीमती रजनी प्रधान , नगर पालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, उमेश प्रधान उरांव समाज अध्यक्ष , विधायक प्रतिनिधि, सरपंच सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी, गांव एवं क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here