Home छत्तीसगढ़ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश में पहली बार गर्भवती महिलाएं सामूहिक योग...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश में पहली बार गर्भवती महिलाएं सामूहिक योग कर रचेंगी इतिहास

107
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर । 21 जून 2024, कल शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जशपुर में जशपुर योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस बार विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को केंद्र में रखकर योग महोत्सव आयोजित होगा। गर्भवती महिलाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग अत्यंत महत्वपूर्ण है। गर्भस्थ शिशु के समुचित विकास के लिए गर्भवती माताओं का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। इसीलिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेश में पहली बार इस तरह के योग महोत्सव का आयोजन कराया जा रहा है।

यह कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। गर्भवती महिलाएं सामूहिक रूप से कुशल योग प्रशिक्षकों के दिशा-निर्देशन में योग करेंगी। इस कार्यक्रम का आयोजन जशपुर में महाराजा चौक के निकट स्थित कम्युनिटी हॉल में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पूरे राज्य में किया जाएगा। राहुल, रायपुर योगपीठ के प्रशिक्षक महिलाओं को योग कराएंगे।

ब्लॉक स्तर पर भी आयोजित होंगे योग सत्र :

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्लॉक स्तरीय योग सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। छतीसगढ़ योग आयोग के योग प्रशिक्षक इन योग सत्रों का संचालन करेंगे। सीएचसी स्तर पर इन सत्रों की निगरानी सीएचसी के बीपीएम द्वारा की जाएगी। स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों पर भी योग सत्रों का आयोजन किया जाएगा। जिसकी निगरानी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी करेंगे।

महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता को ध्यान में रखते हुए कल योग सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन योग सत्रों के द्वारा महिलाओं में गर्भावस्था से पहले, गर्भावस्था के दौरान एवं बाद में योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर आयोजित होने वाले इन योग सत्रों का मुख्य उद्देश्य माताओं एवं उनके शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं विकास को सुनिश्चित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here