Home छत्तीसगढ़ ऑपरेशन शंखनाद” : पशु तस्करी के लिये कुख्यात सीमावर्ती ग्राम डड़गांव...

ऑपरेशन शंखनाद” : पशु तस्करी के लिये कुख्यात सीमावर्ती ग्राम डड़गांव में जशपुर पुलिस ने तस्करों पर किया बड़ा प्रहार , IPS शशि मोहन सिंह स्वयं कर रहे थे टीम का नेतृत्व, पशु तस्करों से मुक्त होगा जशपुर जिला

366
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर । “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत जश पुर पुलिस ने पशु तस्करी के लिये कुख्यात सीमावर्ती ग्राम डड़गांव में तस्करों पर बड़ा प्रहार किया है। बीती रात IPS शशि मोहन सिंह स्वयं टीम का नेतृत्व कर रहे थे ।

पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, एसडीओपी जशपुर श्री चंद्रशेखर परमा के नेतृत्व में पशु तस्करी करने की मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी आस्ता, लोदाम, मनोरा एवं रक्षित केन्द्र जशपुर के लगभग 45 अधिकारियो एवं कर्मचारियों की 04 अलग-अलग टीम बनाकर बलवा ड्रील, अश्रु गैस सामग्री से लैस होकर बीती रात्रि दिनांक 06.09.2024 के 09ः00 बजे जशपुर-झारखंड प्रांत के सीमावर्ती ग्राम डड़गांव (चौकी मनोरा) में वृहद स्तर पर ”ऑपरेशन शंखनाद“ चलाते हुये गौ-तस्करों के ठिकानों पर एक साथ चारों तरफ से घेराबंदी कर दबिश दिया गया, दबिश देने के दौरान पुलिस टीम को 15 गौ-वंश मिलने पर उन्हें सुरक्षार्थ रखवाया गया है, एवं आरोपी अकिल कुरैशी निवासी डड़गांव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त कार टाटा नेक्सन क्र. CG 14 MR 9868 को जब्त किया गया है। पुलिस टीम के आने के पूर्व तस्कर इसी कार से रेकी करता था।

दबिश कार्यवाही के दौरान गांव की महिलायें पुलिस से उलझ गई, महिला पुलिस के सख्त तेवर से ग्रामीण महिलायें के तेवर ढीले पड़ गये। पुलिस की बड़ी कार्यवाही से अज्ञात तस्कर गांव छोड़कर भाग गये, पुलिस द्वारा उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दिया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने सख्त तेवर से समझाते हुये चेताया कि पशु तस्करी का अपराध छोड़कर अन्य काम-धंधे में लिप्त हो जाये, नहीं तो इसका अंजाम पूरा गांव भुगतेगा। यह ग्राम सीमावर्ती झारखंड से लगा हुआ है एवं ग्राम में समुदाय विशेष के लोगों की संख्या अधिक है। पुलिस के सख्त कार्यवाही से पशु तस्करों में व्यापक प्रभाव पड़ा है। आने वाले दिनों में पूरे जिले में और वृहद स्तर पर गौ-तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, एसडीओपी जशपुर श्री चंद्रषेखर परमा, थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक राकेश यादव, थाना प्रभारी आस्ता उप निरीक्षक संतोष सिंह, चौकी प्रभारी मनोरा स.उ.नि. जय सिंह मिर्रे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

जशपुर पुलिस द्वारा बीती रात्रि में ग्राम डंड़गांव में ”ऑपरेशन शंखनाद“ चलाते हुये 15 नग गौ-वंश को मुक्त कराया गया है, साथ ही तस्कर अकिल कुरैशी को गिरफ्तार कर उससे तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त किया गया है। तस्करी के अन्य आरोपीगण फरार है, पतासाजी जारी है। आने वाले दिनों में वृहद स्तर पर इस तरह की कार्यवाही की जायेगी एवं जिले को पशु तस्करों से पूर्णतः मुक्त कराया जायेगा।”

                              SP जशपुर श्री शशि मोहन सिह

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here