Home छत्तीसगढ़ अफीम सप्लायर शेखर कुमार सिंह गिरफ्तार ,जब्त अफिम की कीमत 32 लाख...

अफीम सप्लायर शेखर कुमार सिंह गिरफ्तार ,जब्त अफिम की कीमत 32 लाख रूपए से भी अधिक, पढ़िए पूरी खबर

595
0

रायपुर। अफीम सप्लायर शेखर कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जब्त अफिम की कीमत 32 लाख रूपए से भी अधिक बताया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में दिनांक 30.08.24 को थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत पंडरी एक्प्रेसवे के नीचे रेड कार्यवाही कर आरोपी कुलजिंदर सिंह पिता सरदार चन्नन सिंह उम्र 49 साल हालपता गुरूद्वारा के पीछे, टावर वाला मकान श्यामनगर, थाना तेलीबांधा रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे कुल 2.106 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम कीमती 32,13,340/- रूपये जब्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन मे अपराध क्रमांक 475/24 दर्ज कर धारा 18(बी), 29 नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी कुलजिंदर सिंह से अफीम के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अफीम को झारखण्ड निवासी शेखर कुमार सिंह नामक व्यक्ति से लाना बताया गया था। जिस पर पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी शेखर कुमार सिंह की पतासाजी करते हुए आरोपी को ट्रांसपोर्ट नगर, खमतराई में ट्रक वाहन के साथ पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपी शेखर कुमार सिंह द्वारा आरोपी कुलजिंदर सिंह को अफीम बिक्री करना बताने के साथ-साथ अफीम की सप्लाय ट्रक वाहन में करना बताया गया।

जिसके बाद आरोपी शेखर कुमार सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रक वाहन, नगदी रकम एवं 01 नग मोबाइल फोन कीमती लगभग 20,25,000/- रूपये जब्त कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी शेखर कुमार सिंह पिता पारसनाथ सिंह उम्र 43 साल ग्राम पाकी, जिला पलामू, झारखण्ड का रहने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here