Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और परिजनों के साथ...

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और परिजनों के साथ मधेश्वर पहाड़ की बैक ग्राउंड में खिंचवाई तस्वीर, तस्वीर देख कर जिलेवासी हुए रोमांचित,बताया ऐतेहासिक पल

503
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर । जशपुर जिले के प्रसिद्व मधेश्वर पहाड़ के विशाल छायाचित्र (पोस्टर) को राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु ने गौर से निहारा। राष्ट्रपति मुर्मु ने इस पोस्टर के बैक ग्राउंड में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय,उनकी धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्या साय,माता सहित स्वजनों व कार्यालयीन सहयोगियों के साथ फोटो भी खिंचवाया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु अपने प्रवास के दूसरे दिन रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंची थी। यहां राज्यपाल श्री रेमन डेका,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय,प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी,मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने परम्परागत रूप से उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोैपदी मुर्मु को उनके दो दिवसीय प्रवास के दौरान ली गई तस्वीरों की एल्बम भेंट की। मुख्यमंत्री के इस भेंट पर राष्ट्रपति से प्रसन्नता जताई। उल्लेखनिय है कि जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लाक में स्थित मयाली प्रसिद्व प्राकृति व धार्मिक पर्यटन स्थल है। यहां मयाली डेम की अद्भूत प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को घंटों नजर नहीं हटाने देती। डेम के निर्मल पानी पर झलकते मयाली पर्वत की पवित्र छवि को निहारने का रोमांच एक अलग अनुभव देता है। एशिया का सबसे बड़ा शिवलिंग माना जाने वाला मयाली पर्वत का डेम में नौका विहार करते हुए दिव्य दर्शन करने के लिए यहां पर्यटक पहुंचते हैं। इस प्रसिद्व पर्यटन स्थल पर 22 अक्टूबर को सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक का भव्य आयोजन किया गया था। इस बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव,कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम,स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल,राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा के साथ प्रदेश शासन के सचिव स्तर के अधिकारी,विधायक और सांसद शामिल हुए थे। इस बैठक के लिए मयाली नेचर कैंप को दुल्हन की तरह सजाया गया था। रंग-बिरंगी रौशनी से नहाए मयाली डेम का दृश्य आज भी लोगों के दिलो दिमाग में ताजा है। बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को व्यू पाइंट खड़सा से बैठक स्थल मयाली तक चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोटर बोट से लाया गया था। खड़सा में सीएम श्री साय का स्वागत स्थानीय रहवासियों ने बांस की टोपी और डुंबर फल का माला पहना कर किया था। मयाली नेचर कैंप में हुई इस भव्य आयोजन और आत्मीय स्वागत से आनंदित मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुरवासियों को मयाली नेचर कैंप के विकास के लिए स्वदेश दर्शन योजना के अंर्तगत 10 करोड़ रूपए और सरगुजा विकास प्राधिकरण के सालाना बजट को 50 से बढ़ा कर 75 करोड़ करने का उपहार दिया था। रायपुर के मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ आई मयाली के तस्वीर ने एक बार फिर जिलेवासियों को रोमांचित कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here