Home छत्तीसगढ़ शाबाश जशपुर पुलिस : जान पर खेलकर जलती ट्रक से 20 नग...

शाबाश जशपुर पुलिस : जान पर खेलकर जलती ट्रक से 20 नग गौ-वंश में से 14 गौ-वंश को मौत के मुंह से बाहर निकाला, गौ-तस्करी में शामिल 04 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फरार 04 आरोपियों की पुलिस सरगरमी से कर रही तलाश

752
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। अपनी जान पर खेलकर जशपुर पुलिस के जवानों ने जलती ट्रक से 20 नग गौ-वंश में से 14 गौ-वंश को मौत के मुंह से बाहर निकाला है।गौ-तस्करी में शामिल 04 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वहीं फरार 04 आरोपियों की पुलिस सरगरमी से तलाश कर रही है।

आपको बता दें बीती रात्रि में जशपुर पुलिस को विश्वस्त मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ गौ तस्कर आयसर ट्रक वाहन से बगीचा के रास्ते भारी मात्रा में मवेशियों की तस्करी करते हुये झारखंड की ओर ले जा रहे हैं, इस सूचना पर एसडीओपी बगीचा दिलीप कुमार कोसले के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर घेराबंदी एवं आगामी कार्यवाही हेतु रवाना किया गया, साथ ही लोरो घाटी के पास दूसरी टीम द्वारा तगड़ा बेरिकेटिंग लगाकर किनारे में छिपकर वाहन के आने का इंतजार किया जा रहा था, इसी दौरान मुखबीर के बतायेनुसार उक्त ट्रक वाहन लोरो घाटी में आई जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, परंतु पुलिस एवं तगड़ा बेरिकेटिंग को देखकर वह अपने वाहन को रिवर्स में लेकर वापस जाने लगा, इस पर पुलिस द्वारा उसका पीछा किया गया एवं इस दौरान तस्करों का ट्रक वाहन का पहिया फट गया, तब भी वह अपने वाहन को तेजी से भगाने लगा जिससे उसके वाहन में आग लग गई एवं वाहन को रास्ते में खड़ी कर भाग रहे थे, भागने के दौरान पुलिस द्वारा 01 गौ तस्कर को दौड़ाकर पकड़ लिया गया, पूरी रात ऑपरेशन की माॅनीटरिंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री अनिल सोनी के द्वारा की जा रही थी।

वाहन में आग लगने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी जशपुर एवं फायर बिग्रेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंचे एवं ट्रक वाहन में लगे आग पर काबू पाया गया, तथा पुलिस बल द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर गौवंशीय पशुओं का रेस्क्यू किया गया। अगर फायर ब्रिगेड तत्काल मौके पर नहीं पहुंचती तो बड़ी दुर्घटना व जान माल की हानी हो सकती थी। पुलिस द्वारा उक्त वाहन से 14 नग जीवित गौ-वंश एवं 06 नग पूर्व से मृत गौ-वंश जब्त किया गया है।

पुलिस द्वारा अन्य भागे हुये आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। भागे हुये आरोपियों के संबंध में मुखबीर से सूचना मिला कि एक यात्री बस में बिना जूता, चप्पल पहने कुछ लोग सफर कर रहे हैं, इस पर कोतवाली स्टाॅफ द्वारा बस को रोककर संदेही 03 अन्य आरोपियों को पकड़कर अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। जीवित गौ-वंश को सुरक्षार्थ रखवाया गया है। पूछताछ में सभी गौ-तस्करों ने अपने अन्य फरार 04 साथियों के साथ मिलकर उक्त गौ-वंश को तस्करी कर जशपुर होते हुये झारखंड की ओर ले जाना बताये। थाना जशपुर में उक्त गौ-तस्करों के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण के फरार 04 आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

बीती रात्रि जशपुर पुलिस की विशेष टीम द्वारा रातभर घेराबंदी कर काईकछार के पास से ट्रक वाहन से 14 नग गौ-वंश को मुक्त कराया गया है, 06 गौ-वंश की मृत्यू हो गई है, पीछा करने के दौरान काईकछार में ट्रक में आग लग गई थी, फिर भी तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर फायर बिग्रेड की सहायता से गौ-वंश को बचाया गया है। प्रकरण के अन्य 04 आरोपी फरार हैं सरगरमी से पतासाजी की जा रही है।                            अनिल सोनी ASP जशपुर

ये है गिरफ्तार आरोपी :
मो. शमताज उर्फ भोलू उम्र 28 साल निवासी साईंटांगरटोली थाना लोदाम, मो. नसीम शाह उम्र 20 साल निवासी साईंटांगरटोली थाना लोदाम ,मो. जिशान उम्र 19 साल निवासी साईंटांगरटोली थाना लोदाम एवं मो. मुस्तकीम खान उम्र 24 साल निवासी बरवाडीह थाना जारी जिला गुमला झारखंड।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here