Home छत्तीसगढ़ तीसरे चरण में जनपद पंचायत फरसाबहार, कांसाबेल और पत्थलगांव में कुल 80.18...

तीसरे चरण में जनपद पंचायत फरसाबहार, कांसाबेल और पत्थलगांव में कुल 80.18 प्रतिशत हुआ मतदान ,सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा 25 फरवरी को

525
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत तीसरे चरण में 23 फरवरी को जनपद पंचायत क्षेत्र फरसाबहार, कांसाबेल और पत्थलगांव में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। तीनों जनपद पंचायत क्षेत्र में कुल 80.18 प्रतिशत मतदान हुआ। जिनमें जनपद पंचायत फरसाबहार में 76.27 प्रतिशत, जनपद पंचायत कांसाबेल में 77.77 प्रतिशत और पत्थलगांव जनपद पंचायत क्षेत्र में 84.03 प्रतिशत मतदान हुआ। तीनों जनपद पंचायत क्षेत्रों में 581 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

तीनों जनपद पंचायत क्षेत्र में हुए हुए चुनाव के बाद पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य के मामले में सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा खंड स्तर पर 25 फरवरी मंगलवार को की जाएगी। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य के मामले में सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा जिला मुख्यालय में 25 फरवरी मंगलवार होगी।

तीसरे एवं अंतिम चरण में तीनों जनपद पंचायत क्षेत्रों में 182 सरपंच पदों, पंच के 2787 पदों, जनपद पंचायत सदस्य के 62 पदों एवं जिला पंचायत सदस्य के 6 पदों हेतु मतदान किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here