Home छत्तीसगढ़ जन्मदिन विशेष :श्रीमती कौशल्या साय, समाजसेवा एवं धार्मिक कार्यों में विशेष रुचि...

जन्मदिन विशेष :श्रीमती कौशल्या साय, समाजसेवा एवं धार्मिक कार्यों में विशेष रुचि , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जीवनसंगिनी के रूप में हर कदम में सहभागी

1165
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर। आज 11 मार्च को श्रीमती कौशल्या साय जी का जन्मदिवस है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती साय समाजसेवा में भी गहरी रुचि रखती हैं। उनकी सादगी, अपनत्व और सेवा भाव के कारण वे जनसामान्य के बीच अत्यंत लोकप्रिय हैं। लोगों की समस्याओं को स्वयं की जिम्मेदारी मानकर उनका समाधान निकालने की वजह से उनके निवास स्थान बगिया पर सदैव लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर श्रीमती कौशल्या साय न केवल राजनीतिक क्षेत्र में बल्कि धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में भी गहरी पकड़ रखती हैं। 27 मई 1991 को उनका विवाह श्री विष्णुदेव साय से हुआ। साय दंपति की एक पुत्र और दो पुत्रियों हैं। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में जनपद सदस्य के रूप में चुनाव में जीत हुई। स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव उन्हें स्नेहपूर्वक ‘बहुरिया साहब’ कहकर संबोधित करते थे ।श्रीमती कौशल्या साय सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। विष्णुदेव साय के विधायक से मुख्यमंत्री बनने तक के सफर में वे उनकी सशक्त सहभागी रही हैं। उन्होंने पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों को बखूबी संभाला, जिससे श्री विष्णुदेव साय निश्चिंत होकर संगठन और प्रशासनिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सके। उनका मानना है कि विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने से समस्त समाज को यह अनुभव हो रहा है कि उनका अपना व्यक्ति इस महत्वपूर्ण पद पर पहुंचा है।

अपने एक वक्तव्य में श्रीमती साय ने बताया कि जब उनका विवाह हुआ तब श्री विष्णुदेव साय विधायक थे और आज वे ईश्वर तथा जनता के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री पद पर आसीन हैं। उनके अनुसार यह आशीर्वाद और विश्वास ही उनके परिवार को प्रेरित करता है कि वे छत्तीसगढ़ और इसके नागरिकों की प्रगति और समृद्धि के लिए सतत कार्य करते रहें।

श्रीमती कौशल्या साय का पारिवारिक जीवन भी संतुलित है। वे बताती हैं कि उनके परिवार में मां, पुत्र, पुत्रियां सहित सभी सदस्य साथ रहते हैं। घर में शुद्ध पारिवारिक और सामाजिक चर्चाएं होती हैं। घर में जबकि राजनीति की चर्चा से बचा जाता है। उनका प्रयास रहता है कि जब श्री विष्णुदेव साय घर में हों, तो वे पारिवारिक गतिविधियों में ही व्यस्त रहें। उनका यह विश्वास है कि छत्तीसगढ़ की जनता का स्नेह, सहयोग और समर्थन ही मुख्यमंत्री को इस महत्वपूर्ण दायित्व को निभाने की शक्ति प्रदान करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here