Home छत्तीसगढ़ होली से दो दिन पूर्व अवैध शराब के विरुद्ध जशपुर पुलिस की...

होली से दो दिन पूर्व अवैध शराब के विरुद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 200 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार, 2000 किलो से अधिक महुआ पाश को भी किया गया नष्ट, होली मे शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों व हुड़दंगियों के विरुद्ध पुलिस करेगी सख्त कानूनी कार्रवाई

575
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। होली से दो दिन पूर्व अवैध शराब के विरुद्ध जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। 200 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब जब्त कर चार आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है वहीं पुलिस ने 2000 किलो से अधिक महुआ पाश को भी नष्ट किया है।

गौरतलब है कि आगामी होली पर्व व रमजान के त्यौहार को शांति पूर्वक संपन्न कराने हेतु जशपुर पुलिस के द्वारा SSP शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में जिले भर में अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध ऑपरेशन आघात के तहत् विशेष अभियान चलाया गया है, जिसके तहत् जशपुर पुलिस, अवैध शराब बनाने, परिवहन करने, विक्रय करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। विगत एक दिवस में ही जशपुर पुलिस के द्वारा पूरे जिले में सात से अधिक प्रकरणों में आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई है।

इसी क्रम में आज बुधवार को भी जशपुर पुलिस के द्वारा प्रातः में ही एसडीओपी जशपुर चंद्र शेखर परमा के नेतृत्व में, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक आशीष तिवारी के साथ 25 से अधिक पुलिस के अधिकारी, कर्मचारियों को लेकर जिला मुख्यालय जशपुर स्थित डीपा टोली, तेली टोली, टंकी टोली गाढ़ा टोली,बरटोली तथा बस स्टैंड के पीछे मस्जिद पारा, रक्षित कालोनी में अवैध शराब के कोचियों के सम्भावित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई, रेड की कार्यवाही के दौरान पुलिस को तीन महिला व एक पुरुष आरोपी के पास से 200 लीटर से अधिक की अवैध कच्ची महुआ शराब मिला, जिसे पुलिस के द्वारा जब्त कर लिया गया है, साथ ही चारो आरोपियों क्रमशः मंजूसा बाई, उम्र 49 वर्ष, निवासी रक्षित कालोनी जशपुर, अनिता बाई, उम्र 40 वर्ष निवासी बिरशा मुंडा चौक के पास जशपुर, पार्वती बाई उम्र 52 वर्ष निवासी बरटोली जशपुर एवं जीतू यादव, उम्र 30 वर्ष निवासी कोडसा थाना रायडीह, जिला गुमला, वर्तमान में निवासरत गाढ़ा टोली जशपुर के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है।

आपको बता दें छापामारी के दौरान पुलिस को मस्जिद पारा में छुपाकर रखी ,महुआ शराब बनाने में उपयोग में लाई जाने वाली महुआ पाश की बड़ी खेप सहित कुल लगभग 2000 किलो का महुआ पास भी मिला, जिसे पुलिस के द्वारा नष्ट कर दिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी ने लोगों से अपील की है होली के दौरान नशापान से दूर रहें, शांति पूर्वक त्यौहार मनाए, शराब पीने व अवैध शराब की परिवहन, भंडारण, विक्रय करते पाए जाने पर जशपुर पुलिस उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करेगी। साथ ही त्यौहार के दौरान शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों व हुड़दंगियों के विरुद्ध भी सख़्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here