Home छत्तीसगढ़ कुनकुरी की प्यास बुझाने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर 48.81 करोड़...

कुनकुरी की प्यास बुझाने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर 48.81 करोड़ रूपये की अमृत मिशन 2.0 की मिली स्वीकृति, निविदा प्रक्रिया के बाद शुरू हुआ फिल्टर प्लांट का निर्माण

375
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर । कुनकुरी नगर की जल समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर केंद्र सरकार ने अमृत मिशन 2.0 के अंतर्गत 48 करोड़ 81 लाख रूपये की स्वीकृति देते हुए राशि जारी कर दी है। राशि जारी होने पर निविदा प्रक्रिया पूरी कर नगर पंचायत कुनकुरी ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। कुनकुरी के सदभावना भवन के पास फिल्टर प्लांट का निर्माण शुरू हो चुका है।

सीएम की पहल पर केंद्र सरकार ने दी स्वीकृति :
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिसंबर 2026 तक निर्माण कार्य पूरी करने का सख्त निर्देश अधिकारियो को दी है। कुनकुरी के नगरीय क्षेत्र में लम्बे समय से जल समस्या बनी हुई थी। बरसो पूर्व ईब नदी में निर्मित पंप हाउस और फिल्टर प्लांट,नगर की बढ़ती हुई जनसंख्या की पानी की जरूरत को पूरा नहीं कर पा रही थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कुनकुरी वासियों की इस समस्या का अच्छी तरह से एहसास था। दिसंबर 2023 में मुख्यमंत्री का पद भार ग्रहण करते ही उन्होंने कुनकुरी की इस जल समस्या को निराकृत करने के लिए अधिकारियो को प्रस्ताव और प्राक्कलन रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। तैयार किए गए प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास भेज कर,सीएम साय ने इसके लिए 48 करोड़ 81 लाख रूपये की स्वीकृति दिलाई है।

इंटकवेल और फ़िल्टर प्लांट का निर्माण शुरू : अमृत मिशन 2.0 के अंतर्गत कुनकुरी में इंटकवेल और फ़िल्टर प्लांट का निर्माण शुरू हो चुका है। सीएमओ प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि सद्भावना भवन के पास 6 डाय मीटर के इंटकवेल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसके साथ ही ईब नदी में 396 किलो लीटर क्षमता की पंप स्टेशन और 3.50 एमएलडी की क्षमता वाली वाटर ट्रीटमेन्ट प्लांट का निर्माण भी किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी योजना में कुनकुरी नगर में 36 हजार 930 मीटर पाईप लाईन का विस्तार भी किया जाएगा। ताकि कुनकुरी नगर के हर घर में पानी की पहुंच सुनिश्चित किया जा सके। 940 लीटर की क्षमता की एक पानी टंकी निर्माण के साथ ही नगर में मौजूद सभी पानी टंकीयों को इससे जोड़ा जाएगा।

आदर्श नगर पंचायत के रूप में हो रहा है विकसित :

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने नगर पंचायत कुनकुरी को आदर्श नगर पंचायत के रूप में विकसित करने के लिए मिशन मोड में काम शुरू किया है। इसके लिए शहर की मुख्य सड़क से लेकर गली-मुहल्लों की सड़कों को संवारा जा रहा है। स्ट्रीट लाइट के विस्तार के साथ ही नालियो की सफाई और स्वछता का कार्य किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here