Home छत्तीसगढ़ जशपुर जिले से बड़ी खबर : जेठ ने जादू टोना के शक...

जशपुर जिले से बड़ी खबर : जेठ ने जादू टोना के शक में नवनिर्वाचित महिला सरपंच को उतारा मौत के घाट, मंगलवार दोपहर के 12:00 बजे के आसपास आरोपी ने अपनी सगी बहू को धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतारा था, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी को नहीं है कोई पछतावा, पढ़िए हत्या की पूरी कहानी

951
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

 

जशपुर। जशपुर जिले से बड़ी खबर है। जेठ ने जादू टोना के शक में नवनिर्वाचित महिला सरपंच को मौत के घाट उतार दिया था। मंगलवार दोपहर के 12:00 बजे के आसपास आरोपी ने अपनी सगी बहू को धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार कर घटना स्थल से फरार हो गया था। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नवनिर्वाचित महिला सरपंच प्रभावती सिदाल दोपहर के लगभग 12:00 बजे अपने घर के आंगन में नहा रही थी। इस दौरान उसके पति उत्तम सिदार गाड़ी बनवाने के लिए घर से बाहर गए हुए थे वहीं उसकी दोनों बेटियां भी घर से बाहर थी। इसी बात का फायदा उठाते हुए आरोपी ने आंगन में नहा रही प्रभावती सिदार के गले, सिर और गाल में टंगिया से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक आरोपी को तनिक भी पछतावा नहीं है कि उसके द्वारा अपनी सगी बहू कि जघन्य हत्या कर दी गई है।

मृतका के पति उत्तम सिदार उम्र 40 साल निवासी डोंगादरहा ने चौकी कोल्हेनझरिया थाना तुमला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 01.04.2025 के लगभग 09 बजे मोटर सायकल मरम्मत करवाने घर से निकला था, लगभग 12ः20 बजे इसे इसकी पुत्री ने सूचना दिया कि घर के सिन्टेक्स टंकी के पास इसकी पत्नी श्रीमती प्रभावती बाई के सिर, गले में अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से वार कर गंभीर चोंट पहुंचाया है, जिसे ईलाज हेतु कोतबा अस्पताल लेकर आये हैं, वहीं पर पहुंचने हेतु कहने पर प्रार्थी के कोतबा अस्पताल में पहुंचने पर देखा कि उसकी पत्नी की मृत्यू हो चुकी है। मर्ग जाॅंच एवं पी.एम. रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यू हत्या करने से होना पाये जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध बी.एन.एस. की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

एसएसपी जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा उक्त अंधे कत्ल के आरोपी की पतासाजी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में टीम गठित कर पतासाजी हेतु रवाना किया गया, टीम में सायबर सेल, डाॅग स्कवायड एवं फारेंसिक एक्सपर्ट को भी सम्मिलित किया गया।

पुलिस टीम को विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतिका नव निर्वाचित सरपंच है, उसकी 02 पुत्री हैं। घटना दिनांक के प्रातः लगभग 09 बजे मृतिका के पति उत्तम सिदार अपनी मोटर सायकल मरम्मत करवाने घर से बाहर किसी दुकान पर गये थे। मृतिका की दोनों पुत्री घर में थी उसी दौरान लगभग 09ः30 बजे पुत्री के बुआ की लड़की का फोन आया और वो बताई कि बस से आ रही हुं, लेने के लिये आओ तो दोनों बहनें घर से निकलकर बस का इंतजार करने के लिये रोड तरफ आ गई और दोपहर के 12:00 तक बस का इंतजार सड़क किनारे करती रही परंतु उसकी बुआ की लड़की नहीं आई। उसी समय बुआ की लड़की ने उन्हें फोन कर बताया कि वो उसे अप्रैल फूल बना रही थी। इसके पश्चात् दोनों पुत्री घर में आ गये और माॅं को ढूंढते हुये घर के पीछे सिन्टेक्स टंकी के पास जाकर देखे तो उसकी माॅं घायल अवस्था में थी, उसके सिर, गले पर चोंट का निशानन था, एवं परिजनों की सहायता से उसे ईलाज हेतु कोतबा अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मृत्यू हो गई।

चूंकि हत्या महिला सरपंच की हुई थी, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और कई लोग इसे राजनैतिक प्रतिस्पर्धा पर हत्या का एंगल कह रहे थे। पुलिस ने इस मामले की जाॅंच हेतु कई एंगल रखे थे, उसमें एक एंगल यह भी था। पुलिस की टीम घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद ही समझ गई थी कि इस घटना में बाहर का व्यक्ति सम्मिलित नहीं है, क्योंकि घर के एक ही आंगन में उसकी जेठानी रहती है, उस दौरान हुई हत्या में बीच-बचाव करने जरूर आई होती। बाहर के व्यक्ति अगर घटना में सम्मिलित होता तो उसे कोई न कोई घर में प्रवेश करते हुये जरूर देखा होता। पुलिस द्वारा शक का दायरा परिवारवालों के उपर ही केन्द्रीत कर जेठानी से कड़ाई से पूछताछ करने पर वह पुलिस को गुमराह करते हुये स्वयं के द्वारा हत्या करना बता रही थी। पुलिस द्वारा उसके शारीरिक रूप से कमजोर होने एवं बीमार होने पर उक्त जघन्य अपराध को अंजाम की स्टोरी पर सहज विश्वाश नहीं कर रही थी। उसके द्वारा हत्या करने की बात अपने पति को बताई तो वह 02 झापड़ मार दिया।

आरोपी पुस्तम सिंह सिदार को अभिरक्षा में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उसकी बहु से पुराना विवाद चल रहा था, मृतिका के द्वारा जादू टोना करने से उसके परिवार के सदस्यों की तबियत हमेशा खराब रहती थी, मृतिका हमेशा उसके परिवार का मजाक उड़ाती थी। कुछ दिन पूर्व में वह परेशान होकर आत्महत्या करने की कोशिश किया था एवं पत्नी एवं 03 पुत्रियों को जहर देकर मारने की सोचा था। इसी बात से वह मंगलवार को मौका पाकर घर में रखे कुल्हाड़ी लेकर मृतिका के घर गया जब मृतका आंगन में नहा रही थी, उसे टांगी से वारकर हत्या कर दिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी को जब्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे आज बुधवार दिनांक 02.04.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिला सरपंच की हत्या करने के आरोपी को पुलिस टीम द्वारा अत्यंत प्रोफेशनल तरीके से जाॅंच कर 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया है, पुलिस टीम के अतिशीघ्र मामले का खुलासा करने पर उन्हें नगद ईनाम से पुरष्कृत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here